• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाणदा के आदिवासी मृतक के पुत्र का लालन-पालन करेगी सरकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिले के सिंगोली क्षेत्र के ग्राम बांणदा के मृत आदिवासी युवक के पुत्र का लालन-पालन अब सरकार करेगी।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 13 Sep 2021 12:44:12 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Sep 2021 12:44:12 AM (IST)
बाणदा के आदिवासी मृतक के पुत्र का लालन-पालन करेगी सरकार

नीमच/सिंगोली (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि जिले के सिंगोली क्षेत्र के ग्राम बांणदा के मृत आदिवासी युवक के पुत्र का लालन-पालन अब सरकार करेगी। साथ ही मृतक के दोनों भाइयों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास व दो-दो लाख की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को बांणदा निवासी कन्हैयालाल भील की वाहन के पीछे बांधकर घसीटकर हत्या कर दी गई थी। साथ ही आरोपितों द्वारा इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर भी वायरल किया गया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने आठ आरोपितों खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया। हालांकि घटना के बाद सरकार के प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर, मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, सासंद सुधीर गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बांणदा पहुंच मृतक के स्वजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया था। लेकिन बार-बार विभिन्ना संगठनों व विपक्ष द्वारा मृतक के पक्ष में आवाज उठाकर प्रदर्शन किया जा रहा था। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने मृतक आदिवासी कन्हैयालाल भील के पुत्र दुर्गाशंकर के नाम आठ लाख रुपए की सहायता स्वीकृत करते हुए बच्चे के लालन पालन और पढ़ाई की समस्त जिम्मेदारी सरकार ने अपने उपर लेने की घोषणा की थी।


घटना का विवरण

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को अथवाकलां फंटे पर आरोपित छीतरमल गुर्जन द्वारा जानबूझकर आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैयालाल भील को मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। इसके बाद मौके पर अपने साथियों को बुलाया और आदिवासी युवक कान्हा पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट कर पिकअप वाहन के पीछे बांध का घसीटा। इससे युवक की मौत हो गई। आरोपितों द्वारा घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर भी पोस्ट किया। घटना के वीडियो वायरल के बाद पुलिस प्रशासन ने आठ आरोपितों के खिलाफ 304, 302 व एक्ट्रोसिटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। साथ ही आठों ही आरोपित 23 वर्षीय छीतरमल पुत्र जयराम गुर्जर निवासी ग्राम पाटन सिंगोली, 40 वर्षीय महेंद्र पुत्र रामचंद्र गुर्जर निवासी जेतलिया, 40 वर्षीय गोपाल पुत्र लालू गुर्जर निवासी पाटन, 21 वर्षीय लोकेश पुत्र नारायण निवासी सिंगोली, लक्ष्‌मण पुत्र जयराम गुर्जर निवासी ग्राम पाटन व अमरचंद पुत्र गोपी गुर्जर निवासी जेतलिया, सत्तू उर्फ सत्यनारायण पुत्र काशीराम गुर्जर निवासी पाटन व धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया।