• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • नीमच

नीमच में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल

जिले के जीरन में पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार 11वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

By Krishna SharmaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 05:12:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 05:12:23 PM (IST)
नीमच में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल
अस्पताल में उपचाररत घायल। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. जीरन में पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया
  2. ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई
  3. तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, नीमच । जिले के जीरन में पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला अस्पताल में परिजनों ने बताया कि ग्राम तालखेड़ा निवासी जुनैद पिता अकबर खान (9), समीर पिता अकबर खान (11), अरबाज खान पिता इनायत खान (24) तथा निकुम चौराहा निवासी इस्माइल खान पिता अजीज खान (17) एक ही बाइक पर सवार होकर हरर्कियाखाल से जीरन की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


देर तक घटनास्थल पर पड़े रहे घायल

हादसे में चारों उछलकर सड़क पर गिर गए। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद करीब आधे से एक घंटे तक घायल मौके पर ही पड़े रहे। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जीरन शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने 11 वर्षीय समीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है।

अवैध रेत भंडारण एवं परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

नीमच जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज अधिकारी जगन सिंह भिड़े के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम द्वारा तीन एवं सात सितंबर को विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 21 डंपर एवं चार ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं।

तीन सितंबर को शहर के ग्वालटोली क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कृष्णा टोल कांटे के सामने ईंट भट्टों के पास से आठ डंपर रेत, पाटीदार छात्रावास के पीछे से तीन डंपर, गाय चौराहा ग्वालटोली से दो डंपर तथा गाय चौराहा के पीछे स्कीम नंबर-34 से तीन डंपर रेत जब्त की गई। इसके साथ ही रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर भी जब्त किए गए।

इसी प्रकार सात सितंबर को ग्राम गिरदौड़ा रोड किनारे अवैध रूप से रेत का भंडारण पाए जाने पर पांच डंपर एवं दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। मौके से रेत से भरा हुआ एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया। इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा की गई दोनों कार्रवाई में कुल 21 डंपर एवं चार ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सभी वाहन कलेक्टर कार्यालय परिसर में रखवाए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- 'भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे…', रील बनाने के चक्कर में 30 फीट से बांध में कूदा युवक, दोस्त का मजाक पड़ा भारी; वीडियो वायरल