• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्ना में 10 वारदातों का खुलासा, रीवा और सतना से अंतरजिला चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, 16.82 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने सूने मकानों, निर्माणाधीन भवनों एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 6 आरोपियों को सतना एवं रीवा से गिरफ्तार ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:51:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:51:04 PM (IST)
पन्ना में 10 वारदातों का खुलासा, रीवा और सतना से अंतरजिला चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार, 16.82 लाख का सामान जब्त
दुकान और सूने मकानों में चोरी करने वाले दबोचे गए।

HighLights

  1. दुकान और सूने मकानों में चोरी करने वाले दबोचे गए
  2. पन्ना, देवेंद्रनगर और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई
  3. पुलिस ने जब्त की कार, बाइक और 16 लाख का माल

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में देवेंद्रनगर पुलिस ने सूने मकानों, निर्माणाधीन भवनों एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के 6 आरोपियों को सतना एवं रीवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में देवेंद्रनगर एवं गुनौर थाना क्षेत्रों की 10 चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया गया है।

16 लाख 82 हजार का माल और वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 30 नग प्लाई, 20 बोरी गेहूं, 4 बोरी चावल, ₹3 हजार नगद, पिकअप वाहन, अर्टिगा कार एवं अपाचे मोटरसाइकिल सहित करीब ₹16 लाख 82 हजार का मशरूका जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस ने शिवम पटेल (21 वर्ष) निवासी नंदहा, थाना नागौद, जिला सतना, हाल ढेकहा, रीवा; अमन उर्फ नसीम खान (22 वर्ष) निवासी ढेकहा, जिला रीवा; टी.आई. उर्फ राजेश पटेल (29 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 5, ढेकहा, थाना सिविल लाइन, रीवा; अमर पटेल (22 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 5, ढेकहा, थाना सिविल लाइन, रीवा; अनुज विश्वकर्मा (21 वर्ष) निवासी ग्राम नंदहा, थाना नागौद, जिला सतना; और अजय पाठक (31 वर्ष) निवासी बम्होरी, थाना सेमरिया, जिला रीवा, हाल ढेकहा, रीवा को गिरफ्तार किया है।


यह भी पढ़ें- जबलपुर की सड़कों पर 40 ई-बसें और 52 सीएनजी टिपर, नवंबर में और बढ़ेंगे वाहन, ग्रीन सिटी की तरफ बढ़ रहे हैं कदम

दिन में रेकी और रात में वारदात

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन में सूने मकानों एवं निर्माणाधीन भवनों की रेकी कर रात में पिकअप और मोटरसाइकिल से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। कार्रवाई में थाना देवेंद्रनगर, थाना गुनौर एवं साइबर सेल पन्ना की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।