• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पन्ना में पति हाथ जोड़ता रहा, पत्नी उसे चांटे मारती रही...हिडन कैमरा लगाकर रिकॉर्ड कर ली सारी करतूत

पन्ना में एक पति के साथ उसकी पत्नी और सास द्वारा क्रूर तरीके से मारपीट का मामला सामने आया है। पति लोकेश कुमार मांझी ने पन्ना पुलिस अधीक्षक को शिकायत क...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 02 Apr 2025 02:57:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Apr 2025 03:14:42 PM (IST)
पन्ना में पति हाथ जोड़ता रहा, पत्नी उसे चांटे मारती रही...हिडन कैमरा लगाकर रिकॉर्ड कर ली सारी करतूत
पत्नी द्वारा पति से मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड हो गया।

HighLights

  1. पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस से शिकायत।
  2. पति ने कमरे में हिडन कैमरा लगाकर पत्नी की मारपीट का सबूत जुटाया।
  3. पन्ना पुलिस अधीक्षक से पति ने की न्याय की मांग, कार्रवाई की उम्मीद।

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना(Wife Beat Husband)। पन्ना के अजयगढ़ निवासी लोकेश कुमार मांझी ने पन्ना पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन के माध्यम से सूचित किया है कि उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़‍ित किया जा रहा है। पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और ससुराल के लोग लगातार रुपये की मांग कर रहे हैं।

मामला सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन अपनी पत्नी से लंबे समय से प्रताड़‍ित पति ने पत्नी के द्वारा की जाने वाली मारपीट के संबंध में साक्ष्यों को जोडने के लिए अपने कमरे में एक छुपा हुआ कैमरा लगाया और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सारे सबूत पन्ना पुलिस अधीक्षक को दिए।


वीडियो में साफ तौर से उसकी पत्नी एवं सास के द्वारा बेरहमी से पति के साथ मारपीट की जा रही है और पति हाथ जोड़कर अपनी जिंदगी की भीख मांग रहा है। युवक ने एसपी से की गई शिकायत में लिखा है कि उसकी शादी हर्षित रैकवार के साथ जून 2023 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।

naidunia_image

शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे

शादी के बाद से उनकी पत्नी, सास व साला रुपये और सोने-चांदी की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे। लोकेश कुमार का कहना है कि उसकी बहन भी शादी लायक है। पत्नी माता-पिता की कोई मदद नहीं करने देती।

शरीर में कई जगह चोटे आईं

युवक का कहना है कि मेरे घर मे कमाने वाला व्यक्ति मैं ही हूं। घर वालों की कोई भी मदद करने पर मेरी पत्नी मारपीट करती है, इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसका कहना है मेरे साथ लड़ाई करने के बाद पत्नी ने अपनी मां और भाई को बुलाया फिर 20 मार्च को सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोटे आई थीं।

naidunia_image

उसने थाना अजयगढ़ में भी आवेदन पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह आवेदन देने की नौबत आई है। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।