
रविशंकर सोनी, नईदुनिया, पन्ना। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा में एक सप्ताह के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की बोरवेल में गिरने से हुई मौत के बाद शनिवार को मामला तूल पकड़ गया।
घटना से आक्रोशित मृतकों के परिजनों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे सलेहा तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बोरवेल हादसे की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने और मृतक परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नारायणपुरा में लगातार हुई तीन मौतों को महज हादसा मानकर मामले को समाप्त नहीं किया जाना चाहिए। बोरवेल में जहरीली गैस की आशंका भी सामने आई है।
ज्ञापन में बताया गया कि 20 अगस्त को उजागर लाल वर्मन और उनके पुत्र अटल की बोरवेल में मौत हुई थी। इसके बाद 28 अगस्त को उसी परिवार के सतीश वर्मन की भी बोरवेल में मौत हो गई। लगातार हुई इन घटनाओं से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए शासन से उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

परिजनों व कोंग्रेसियों नें किया चक्का जाम दोपहर लगभग 12 बजे परिजनों और कांग्रेसियों नें चक्का जाम कर दिया चक्काजाम की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया। लोगों ने प्रशासन से नारायणपुरा सहित आसपास के बोरवेलों की भी जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
गांव में मातम पसरा हुआ है चक्काजाम की जानकारी लगते ही जनपद अध्यक्ष मोहनी मिश्रा पर मौके पर पहुंची और पीडित परिवार के सदस्य को ढाढस बंधाते हुए शासन स्तर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया इस दौरान उनकी वह भी भाविक हो गई।