• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

पन्ना जिले में हुए हादसे में दो लोगों की मौत, एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर चक्काजाम

पन्ना के खमरिया में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर चक्काजाम किया है। हादसे में घाय...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 03 Oct 2025 12:27:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Oct 2025 01:26:15 PM (IST)
पन्ना जिले में हुए हादसे में दो लोगों की मौत, एक करोड़ रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर चक्काजाम
पन्ना में सड़क पर जाम लगाते ग्रामीण।

नईदुनिया प्रतिनिधि, पन्ना। पन्ना जिले के पवई थाना अंतर्गत खमरिया मोड पर 2 अक्टूबर को देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने आज सुबह से खमरिया मोड पर चक्का जाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

घटना के बाद राकेश पटेल पिता जयराम पटेल उम्र 36 वर्ष और पुरुषोत्तम पटेल पिता रामशरण पटेल उम्र 38 वर्ष दोनों निवासी खमरिया की कटनी जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई है। करीब एक दर्जन लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने खमरिया मोड पर चक्का जाम कर दिया।


naidunia_image

ग्रामीणों की मांग है की मृतकों और घायलों के परिजनों को कम से कम एक करोड रुपए मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही यह भी मांग की है कि ड्राइवर के द्वारा लगातार विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों को बेरहमी से कुचले जाने के मामले में निष्पक्ष जांच की जाए।

दोषी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, वह इसी तरह चक्का जाम कर बैठे रहेंगे। चक्का जाम की जानकारी लगने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।