• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • पन्ना

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Panna News: पहाड़ी की गुफा में छिपा था तेंदुआ, वन विभाग टीम ने बेहोश कर पकड़ा

सिमरा गांव के पास पहाड़ी की गुफा में तेंदुआ छिपा हुआ था। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 24 Feb 2023 07:52:54 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Feb 2023 07:52:54 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Panna News:  पहाड़ी की गुफा में छिपा था तेंदुआ, वन विभाग टीम ने बेहोश कर पकड़ा

पन्ना। नईदुनिया प्रतिनिधि। उत्तर वन मंडल के वन परिक्षेत्र अजयगढ़ के अंतर्गत सिमरा गांव के पास पहाड़ी की गुफा में छि‍पे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बेहोश कर सुरक्षित पकड़ लिया। इसे पिंजरे में बंद कर अजयगढ़ लाया गया। तब जाकर ग्राम के लोगों ने राहत राहत की सांस ली।

12 से 13 वर्ष की उम्र का है तेंदुआ

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह नर वयस्क तेंदुआ लगभग 12 से 13 वर्ष का है। तेंदुए को वन परिक्षेत्र अधिकारी नीलेश प्रजापति अजयगढ़ वन अमले की की देखरेख में मुकुंदपुर भेजा गया है। मालूम हो कि गत दिवस खेत में सिंचाई करने गए किसान के ऊपर इस तेंदुए ने आक्रमण कर दिया था जिससे वह किसान घायल हो गया था। लोगों के आ जाने के बाद तेंदुए को भागना पड़ा था बमुश्किल उसकी जान बच पाई थी। घायल किसान जिला अस्पताल पन्ना में इलाजरत है।


जैसे ही किसी बड़े जंगली जानवर द्वारा किसान पर हमला किया गया तो इस बात की सूचना उत्तर वन मंडल के डीएफओ पुनीत सोनकर को रेंजर द्वारा दी गई थी। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बांधवगढ़ व पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम सहित उत्तर वन मंडल के अमले को भी तेंदुए की तलाश करने के लिए लगाया गया था।

इस कार्य में ग्रामीणों की भी मदद ली गई थी। जैसे ही बीती रात सूचना मिली कि गांव के ही तालाब के पास तेंदुए को देखा गया है तो पूरी वन विभाग की टीम पास की ही पहाड़ी में उसकी तलाश करने के लिए जुट गई। टीम द्वारा तेंदुए को पहाड़ी की एक गुफा में ढूंढ निकाला गया और गन के द्वारा बेहोशी का इंजेक्शन लगा कर सफलतापूर्वक उसे पकड़ लिया गया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।