
नईदुनिया न्यूज, पन्ना। पवई थाना में फरियादी श्यामलिया चौधरी ( रिटायर्ड शिक्षक) पिता स्व. मनसुख लाल 78 साल निवासी कुपना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी की 27 अगस्त को जब वह ग्राम कुपना में स्थित अपने घर का ताला लगाकर बाहर गया था।
किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के पीछे की दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया एवं कमरे में रखी अलमारी का लाक तोड़कर सोने चांदी के जेवरात , नगद राशि एवं आवश्यक दस्तावेज चोरी करके ले गया है जिसकी सूचना पर थाना पवई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित करके घटनास्थल से साक्ष्य संकलित कर विवेचना कार्रवाई की गई। विवेचना के दौरान संदेहियो से पूछताछ की गई जिसमें विक्रम चौधरी पिता धूलिया चौधरी 23 साल निवासी ग्राम कुपना एवं द्वारिका चौधरी पिता खेलिया चौधरी 36 साल निवासी ग्राम कुपना के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया।
सोने के दो लॉकेट, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन, चांदी का एक पुराना सिक्का, नकद 20 हजार रुपये , बैंक खाता की पासबुक, आधार कार्ड, एक काले रंग का बैग संपूर्ण मश्रुका कीमती करीबन 90,000 रुपये बरामद किए गए है।
फरियादी श्यामलिया चौधरी के द्वारा रिपोर्ट लिखाते वक्त याद न होने से ऋटीवश एक ही सोने का लॉकेट चोरी होना लेख कराया था लेकिन चोर के द्वारा दो लॉकेट चोरी करना बताने दोनों लॉकेट बरामद किए गए हैं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश से उप जेल पवई भेज दिया गया है ।कार्यवाही में निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार थाना प्रभारी पवई, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति, आरक्षक राकेश कुमार डुडवे, वाहन चालक नरेंद्र मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह भी पढ़ें- एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला... राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का बदलेगा नाम, अब तीन हिस्सों में बटेगा RGPV