• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रील बनाते समय पुल से गिरा युवक, गिरने की घटना भी मोबाइल फोन में हुई शूट, रीढ़ की हड्डी टूटी, मौत

ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके साथियों ने खून से लथपथ उस युवक को उदयपु...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 03 Dec 2025 08:49:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Dec 2025 08:57:39 PM (IST)
रील बनाते समय पुल से गिरा युवक, गिरने की घटना भी मोबाइल फोन में हुई शूट, रीढ़ की हड्डी टूटी, मौत
रायसेन में रील बनाते हुए पुल से गिरा युवक।

HighLights

  1. वह मोबाइल फोन से रील बनाने के लिए पुल पर चढ़ा था।
  2. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से वह नीचे गिर गया।
  3. गंभीर रूप से घायल हो गया, उपचार के दौरान मौत हो गई।

रायसेन। मोबाइल पर रील बनाने के चक्कर में एक युवक अपनी जान गंवा बैठा। घटना जिले के चिल्ली-सिलारी और नूरनगर गांव के बीच नेशनल हाईवे 45 पर एक पुल से नीचे गिरने से हुई। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार नूरनगर में रहने वाला मदन नूरिया एक ढाबे पर काम करता था।

वह अपने मोबाइल फोन से रील बनाने के लिए पुल पर चढ़ा था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने उसका मोबाइल फोन देखा तब खुलासा हुआ कि हादसे के समय वह रील बना रहा था।


अधिकारी ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक क्लिप में उसके गिरने की घटना भी कैद हो गई है। हादसा मंगलवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 110 किलोमीटर दूर जयपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 45 पर चिल्ली-सिलारी और नूरनगर गांवों के बीच हुआ।

पुलिस के अनुसार नूरिया सूर्यास्त के समय पुल पर गया था और अपने मोबाइल फोन से फोटो लेने के साथ ही रील बनाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पुल पर से गिर गया।

उदयपुरा थाना प्रभारी जयवंत सिंह काकोडिया ने बताया कि ऊंचाई से गिरने की वजह से उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसके साथियों ने खून से लथपथ उस युवक को उदयपुरा के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।