सेना खरीदेगी स्थानीय किसानों की जैविक फल-सब्जियां, आय में होगा सुधार... रायसेन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एलान
शनिवार को रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का आगाज किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि अब सेना की छावनियों में स्थानीय किसानों द्वारा उगाई गई जैविक...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 05:14:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 05:14:58 PM (IST)
रायसेन कृषि महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।HighLights
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रायसेन कृषि महोत्सव में की घोषणा
- सेना खरीदेगी स्थानीय किसानों की जैविक फल और सब्जियां
- जवानों की सेहत और किसानों की आय सुधरेगी- रक्षा मंत्री
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को रायसेन में राष्ट्रीय कृषि महोत्सव का आगाज किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि अब सेना की छावनियों में स्थानीय किसानों द्वारा उगाई गई जैविक फल और सब्जियां खरीदी जाएंगी। इससे न केवल जवानों को ताजा और बेहतर खाद्य सामग्री मिलेगी बल्कि आसपास के किसानों को भी स्थायी बाजार उपलब्ध होगा।
सेना की कैंटीन में श्रीअन्न को प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि सेना की कैंटीन में श्रीअन्न यानी ज्वार, बाजरा और रागी जैसे अनाज को भी रखा जा रहा है। इस तीन दिवसीय कृषि मेले में कार्न कटर, ड्रोन, माइक्रोइरिगेशन से लेकर पशुपालन तक का लाइव टेक्नोलाजी डेमो होगा। वेयरहाउस-कोल्ड स्टोरेज, मृदा एप और 20 टेक्निकल सत्रों से किसानों को ‘वन-स्टॉप’ समाधान मिलने वाला है। यहां 300 से अधिक स्टॉल लगे है जहां अत्याधुनिक यंत्र और जैविक प्रडक्ट किसानों को दिखाए जा रहे हैं।