• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

चाइनीज मांझे में दौड़े करंट से 14 साल का लड़का झुलसा, 20 फीट ऊंची छत से नीचे गिरा

MP News: बेगमगंज नगर में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय बालक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। बिजली की हाइटेंशन लाइन में चाइनी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 11:14:41 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 11:14:41 AM (IST)
चाइनीज मांझे में दौड़े करंट से 14 साल का लड़का झुलसा, 20 फीट ऊंची छत से नीचे गिरा
चाइनीज मांझे में दौड़े करंट से 14 साल का लड़का झुलसा।

HighLights

  1. चाइनीज मांझे में दौड़े करंट से 14 साल का लड़का झुलसा।
  2. करंट लगने से लड़का 20 फीट ऊंची छत से नीचे गिरा।
  3. बालक की चीख पुकार सुन परिजन, आसपास के लोग दौड़े।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। बेगमगंज नगर में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय बालक करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। वह छत पर पतंग उड़ा रहा था। बिजली की हाइटेंशन लाइन में चाइनीज मांझा उलझ गया, इसी दौरान मांझे में करंट प्रवाहित हुआ और वह उसकी चपेट में आ गया।

नगर के पक्का फाटक मोहल्ला निवासी बालक के पिता नसीम अली ने बताया कि उनका 14 वर्षीय पुत्र जुबेर छत पर पतंग उड़ा रहा था कि अचानक पतंग का मांझा ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन में उलझ गया और डोर में अचानक करंट प्रवाहित होने पर बालक को जोर का झटका लगा और वह उछलकर 20 फीट ऊंची छत से नीचे आकर क्रांकीट सड़क पर गिरा।


थाना प्रभारी राजीव उइके के अनुसार, बालक को करंट जोरदार झटका लगा और वह छत से सड़क पर आ गिरा। गिरने के कारण बालक का सिर फट गया, घुटने और पांव में गंभीर चोटें आई हैं।

बालक की चीख पुकार सुनकर परिजन एवं आसपास के लोग दौड़े और तत्काल उसको उठाकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सागर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।