• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन में दुकान से घर लौट रहे व्यापारी पर जानलेवा हमला, तीन बदमाशों ने तलवार से काटी हथेली, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढ़की के पास शनिवार रात 9 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हार्डवेयर व्याप...और पढ़ें

By Ambuj MaheshwariEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 01:09:22 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 02:05:33 PM (IST)
रायसेन में दुकान से घर लौट रहे व्यापारी पर जानलेवा हमला, तीन बदमाशों ने तलवार से काटी हथेली, अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
रायसेन में हार्डवेयर व्यापारी पर तलवार से जानलेवा हमला (AI तस्वीर)

HighLights

  1. हार्डवेयर व्यापारी पर तलवारों से जानलेवा हमला
  2. बाइक सवार 3 नकाबपोशों ने व्यापारी को घेरा
  3. तलवार से काटा हाथ; पूरे इलाके में दहशत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। जिले के सांची थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मेढ़की के पास शनिवार रात 9 बजे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने हार्डवेयर व्यापारी को घेरकर तलवार से हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर से रूप से घायल हो गया साथ ही एक हाथ की हथेली अलग हो गई। इलाज के लिए भोपाल ले जाते समय रास्ते में व्यापारी की मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मेढ़की निवासी हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी उम्र 26 सलामतपुर चौराहे पर हार्डवेयर की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद तलवारों से हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद राहगीरों ने रास्ते में राकेश को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे।


व्यापारी ने रास्ते में तोड़ा दम

राकेश को गंभीर हालत में भोपाल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि अज्ञात हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- तीन मासूमों के सामने पत्नी की फावड़े से हत्या: डरे-सहमे बच्चे पूरी रात घर में दुबके रहे

पुलिस परिजनों से कर रही पूछताछ

राकेश लोधी की शादी इसी साल 12 मई को सालेरा निवासी वंदना लोधी से हुई थी। पुलिस पारिवारिक और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि राकेश बचपन से ही मेढ़की में अपने मामा के घर रहकर बड़ा हुआ था। उसकी मां ने मेहनत कर उसके लिए हार्डवेयर की दुकान शुरू कराई थी। परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है।