• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

रायसेन में 20 दिनों बाद वन विभाग को मिली सफलता, सांची पहाड़ी पर पिंजरे में मांस रखकर तेंदुआ को किया कैद, वन विहार भेजा गया

विश्व धरोहर स्थल सांची की पहाड़ी और माची क्षेत्र में पिछले एक महीने से घूम रहा तेंदुआ आखिरकार सोमवार देर रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया।

By Digital DeskEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 10:46:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 10:46:37 AM (IST)
रायसेन में 20 दिनों बाद वन विभाग को मिली सफलता, सांची पहाड़ी पर पिंजरे में मांस रखकर तेंदुआ को किया कैद, वन विहार भेजा गया
पिंजरे में मांस का टुकड़ा रखकर किया कैद, नईदुनिया

HighLights

  1. सांची की पहाड़ी पर दहशत फैला रहा तेंदुआ
  2. वन विभाग को 20 दिनों बाद मिली सफलता
  3. पिंजरे में मांस का टुकड़ा रखकर किया कैद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। विश्व धरोहर स्थल सांची की पहाड़ी और माची क्षेत्र में पिछले एक महीने से घूम रहा तेंदुआ आखिरकार सोमवार देर रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने राहत की सांस ली है।

वन विभाग के एसडीओ रजनीश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे तेंदुआ पिंजरे में फंसा। पिछले एक महीने से सांची स्तूप परिसर और पहाड़ी के आसपास तेंदुए की मूवमेंट देखी जा रही थी, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल था। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई थी।


20 दिन से लगी थीं दो टीमें

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने करीब 20 दिन पहले दो पिंजरे लगाए थे। इसके लिए दो विशेष टीमें बनाई गई थीं। एक टीम दिन में जंगल में गश्त करती थी, तो दूसरी टीम रातभर पिंजरों के आसपास निगरानी रखती थी। लगातार निगरानी और रणनीति के बाद सोमवार रात सफलता मिली। एसडीओ शुक्ला ने बताया कि पिंजरे में मांस रखा गया था, जिसके झांसे में तेंदुआ आ गया।

यह भी पढ़ें- Gwalior: रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में किया बदलाव, 15 अक्टूबर को ललितपुर तक ही जाएगी शताब्दी एक्सप्रेस, कई ट्रेनें रहेंगी लेट

वन विहार में छोड़ा गया

पकड़े जाने के बाद तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उसे सुरक्षित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल भेज दिया गया है। वहां से उसे घने जंगल में छोड़ा जाएगा। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्र में अकेले न जाएं और किसी भी वन्यजीव की मूवमेंट दिखने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

यह भी पढ़ें- Weather Update: एमपी के मौसम में घुल रही गुलाबी ठंडक, पहाड़ों पर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; कई राज्यों में बारिश की संभावना