• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

कीचड़ में फिसली यात्री बस, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, 8 घायल; रायसेन-राहतगढ़ सड़क पर फिर टला बड़ा हादसा

सागर-भोपाल मार्ग पर ग्राम हुरा-परासरी के बीच निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी डली होने के कारण यात्री बस अचानक सड़क से फिसलते हुए पलटने से बच गई, लेकिन नीचे...और पढ़ें

By Ambuj MaheshwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 10:31:25 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 10:31:25 PM (IST)
कीचड़ में फिसली यात्री बस, 40 यात्रियों की बाल-बाल बची जान, 8 घायल; रायसेन-राहतगढ़ सड़क पर फिर टला बड़ा हादसा
रायसेन-राहतगढ़ मार्ग पर सड़क से फिसलकर फंसी यात्री बस।

HighLights

  1. कछुआ चाल निर्माण और एमपीआरडीसी की लापरवाही
  2. दो घंटे तक थमा रहा सागर-भोपाल मार्ग का चक्काजाम
  3. निर्माणाधीन मार्ग पर कीचड़ के कारण वाहन चालक बेहाल

नवदुनिया न्यूज, बेगमगंज। निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ सड़क पर आए दिन यात्री बसें दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं, लेकिन एमपीआरडीसी (MPRDC) एवं सड़क ठेकेदार की नींद नहीं टूट रही है। शायद दोनों किसी गंभीर हादसे की प्रतीक्षा में हैं।

मिट्टी में धंसी बस, बाल-बाल बचे 40 यात्री

रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे सागर-भोपाल मार्ग पर ग्राम हुरा-परासरी के बीच निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी डली होने के कारण यात्री बस अचानक सड़क से फिसलते हुए पलटने से बच गई, लेकिन नीचे उतर कर मिट्टी में धंस गई, जिससे बस में सवार 40 यात्रियों में से 8 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच सड़क के दोनों ओर करीब 50 से अधिक वाहन करीब दो घंटे तक फंसे रहे। जेसीबी से बमुश्किल बस को निकाला गया, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका।

एक पखवाड़े में तीसरी बस दुर्घटना

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पिछले एक पखवाड़े में यह तीसरी बस दुर्घटना है। इसके पूर्व एक बस गैरतगंज-आलमपुर के बीच सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और दो दिन पहले नगर के चकला नाले के पास भी एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इन तीन दुर्घटनाओं में दो दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं।


यह भी पढ़ें- रतलाम प्रदेश में बना नंबर वन, डिजिटल पुलिसिंग में मिला अवार्ड; एआइ, ई-रक्षक और टेबलेट ने बदली तस्वीर

कछुआ चाल से निर्माण और ठेकेदार की लापरवाही

एमपीआरडीसी एवं संबंधित सड़क ठेकेदार अब भी सड़क निर्माण में लापरवाही बरत रहे हैं। कछुआ चाल से चल रहे निर्माण कार्य से रायसेन से राहतगढ़ तक आवागमन में वाहन चालकों को भारी असुविधा हो रही है। जरा-सी तेज वर्षा होते ही चार एवं दो पहिया वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं, बमुश्किल वाहन निकल पाते हैं। लोगों ने कलेक्टर से सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की है।