• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raisen Crime News: नाबालिग से किया था दुष्‍कर्म, आरोपित के मकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

देवनगर में 17 जुलाई को हुई थी घटना। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। अवैध निर्माण पाए जाने पर की कार्रवाई।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Mon, 24 Jul 2023 10:09:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 24 Jul 2023 11:27:37 AM (IST)
Raisen Crime News: नाबालिग से किया था दुष्‍कर्म, आरोपित के मकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

रायसेन (नवदुनिया न्यूज)। जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर ग्राम देवनगर में एक नाबालिग से दुराचार करने के आरोपित के घर पर प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर चला दिया। एक दिन पहले ही आरोपित अख्तर अली पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। रविवार सुबह प्रशासन की टीम आरोपित के घर पहुंची और उसके कच्चे घर को अवैध बताते हुए बुलडोजर चलाकर गिरा दिया।

रायसेन के देवनगर में नाबालिग से दुष्‍कर्म के आरोपित के मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। #MPNews #ViralVideo #RaisenNews pic.twitter.com/hSafDnJ3EX

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 24, 2023

एसडीओपी सुनील वरकड़े ने बताया कि देवनगर में आरोपित अख्तर अली पिता इजहार अली 35 वर्ष ने 17 जुलाई को बालिका के साथ गलत काम किया। पीड़ित बालिका की मां मजदूरी पर धान की बुआई करने एवं पिता बकरी चराने गया था। बालिका कक्षा 7वीं की छात्रा है। वह घर में अकेली थी, आरोपित उसे घर के पीछे ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। आसपास के लोगों ने जब यह देखा तो आरोपित बच्‍ची को छोड़कर भाग गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 376 एबी, 376 (एक्सएन), 506 आइपीसी एवं 5 एम/6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपित की गिरफ्तारी एवं उसके मकान पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग हिंदूवादी संगठन कर रहे थे। एसडीएम मुकेश सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर से उसका 20 बाई 40 के मकान को रविवार को जमींदोज कर दिया। आरोपित के बड़े भाई ने घटना की आलोचना करते हुए दोषी पाए पर आरोपित को फांसी दिए जाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।