• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालिकाओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया

बाल कल्याण समिति एवं महिला बाल विकास की ओर से उदयपुरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अतुल कृष्ण दुबे सहित कार्यक्रम की आयोजक महिला बाल विकास वन स्टॉप सेंटर अधीक्षक सीमा पटेल, सदस्य शक्ि

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 12 Mar 2022 10:04:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Mar 2022 10:04:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बालिकाओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बताया

रायसेन। नवदुनिया प्रतिनिधि

बाल कल्याण समिति एवं महिला बाल विकास की ओर से उदयपुरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अतुल कृष्ण दुबे सहित कार्यक्रम की आयोजक महिला बाल विकास वन स्टॉप सेंटर अधीक्षक सीमा पटेल, सदस्य शक्ति सिंह बघेल, सांसद प्रतिनिधि शिव कुमार दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण श्रीवास्तव, विशेष किशोर पुलिस इकाई उदयपुर की एसआई लक्ष्‌मी, साइबर अपराधों की जानकारी देने अशोक तिवारी, सहित महिला बाल विकास की मेघा त्रिपाठी, सुपरवाइजर चंद्रकला चक्रवर्ती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में अतुल दुबे ने उपस्थित बालिकाओं को उनकी सुरक्षा शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की एवं गुड टच बैड टच के विषय में विस्तार से बालिकाओं को बताया। महिलाओं एवं बालिकाओं के ऊपर गलत दृष्टिकोण रखने वाले लोगों से सावधान रहें एवं विशेष परिस्थिति में तुरंत सहायता हेतु चाइल्डलाइन हेल्प नंबर 1098 याद करवाया। उसके उपयोग और नाम की गोपनीयता के विषय में समझाया। शिक्षित, निडर और साहसी बालिकाएं अपनी समस्याओं को साझा करके अपनी समस्याओं से मुक्त हो सकती हैं। शासन- प्रशासन आप को सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बाल कल्याण समिति बच्चों के सर्वोत्तम हितों के लिए ही काम कर रही है। वन स्टॉप सेंटर रायसेन की अधीक्षक सीमा पटेल ने आपात स्थिति में महिलाएं एवं बच्चियां वन स्टॉप सेंटर पर आकर एक ही जगह पर अपनी समस्याओं से समाधान प्राप्त कर सकती हैं। कार्यक्रम में आभार बीआरसी ताराचंद बटोले ने किया। वही बच्चियों को उनके हितों के लिए मिलने वाली जानकारियों से बालिकाओं ने प्रसन्नाता व्यक्त की। समिति अध्यक्ष दुबे ने उदयपुरा स्थित बालिका छात्रावास की बालिकाओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने छात्रावास में अव्यवस्थाओं को सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।