• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raisen News: भोपाल रोड पर हादसा, सड़क पार कर रहे दो लोगों से बाइक टकराई, दो की मौत, तीन घायल

सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाना मुश्किल में डाल देता है, ऐसा ही एक सड़क दुर्घटर्ना गुरुवार को को भोपाल रोड़ रायसेन में हुआ है। इसमें वाहन चालक को तो जान...और पढ़ें

By Chetan RaiEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 28 Nov 2024 11:17:16 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 Nov 2024 11:17:51 AM (IST)
Raisen News: भोपाल रोड पर हादसा, सड़क पार कर रहे दो लोगों से बाइक टकराई, दो की मौत, तीन घायल
सड़क दुर्घटना के बाद घायल युवक को उठाते हुए लोग।

HighLights

  1. बाइक चालक दीपक पटेल व राहगीर बलराम लोधी की मौत।
  2. घायलों को सुल्तानपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  3. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें रेफर किया गया।

रायसेन। थाना सुल्तानपुर अंतर्गत भोपाल रोड पर सिलारी गांव के पास गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइक सड़क पार कर रहे दो व्यक्तियों से टकरा गई। घायलों को सुल्तानपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें रेफर किया गया।

naidunia_image

सुल्तानपुर थाना के एएसआई महेश अग्निहोत्री ने बताया कि खेरुआ तेंदूखेड़ा निवासी 22 वर्षीय दीपक पटेल अपनी मां प्रेमलता पटेल और भतीजे प्रियांशु पटेल के साथ बाइक से भोपाल जा रहा था। सिलारी गांव के पास तुलसीराम अहिरवार और बलराम लोधी सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक उनसे जा टकराई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।


हादसे में बाइक सवार दीपक पटेल और सड़क पार कर रहे बलराम लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दीपक की मां प्रेमलता पटेल और भतीजा प्रियांशु पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। तुलसीराम अहिरवार के पैर में फैक्चर हो गया। सभी घायलों को सुल्तानपुर के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बड़े अस्पताल रेफर किया गया।