• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raisen News: 240 फीट ऊंचे बीएसएनल टावर पर चढ़कर शरारती तत्वों ने लगाया हरा झंडा

बेगमगंज कस्बे में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात तत्वों ने बीएसएनएल कार्यालय परिसर में स्थित ऊंचे टावर पर चढ़कर हरा झंडा लगा दिया। इस घटना से क...और पढ़ें

By Chetan RaiEdited By: Chetan Rai
Publish Date: Thu, 18 Jul 2024 08:17:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jul 2024 08:18:09 PM (IST)
Raisen News: 240 फीट ऊंचे बीएसएनल टावर पर चढ़कर शरारती तत्वों ने लगाया हरा झंडा
टावर पर लगा हरा झंडा।

नवदुनिया न्यूज, रायसेन/बेगमगंज। शहादत के पर्व मोहर्रम के मौके पर रायसेन जिले के बेगमगंज कस्बे में बीएसएनएल के सूने परिसर में रात के समय कुछ शरारती तत्व दीवार फांद कर अंदर घुसे और करीब 240 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए तथा टावर की चोटी पर हरा झंडा लगाकर गायब हो गए।

सुबह जब लोगों ने देखा तो बीएसएनल टावर की चोटी पर हरा झंडा फहरा रहा था। जानकारी लगते ही मीडिया के लोग तो पहुंचे ही, अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने मामले का संज्ञान में लेते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर शरारती तत्वों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।


इस संबंध में जब बीएसएनएल टावर के कर्मचारियों से बात की तो उनका कहना था कि कल छुट्टी थी और छुट्टी वाले दिन कोई कर्मचारी नहीं था। रात में कुछ लोग दीवार फांद कर अंदर घुसे होंगे और टावर पर चढ़कर झंडा फहराकर चले गए। हमने वरिष्ठ अधिकारियों को खबर कर दी है।

अब सवाल यह उठता है कि जान हथेली पर रखकर ऐसे शरारत करने वाले लोग कौन हैं। वह पकड़े जाना चाहिए। टावर पर चढ़ते समय रात के अंधेरे में हाथ या पैर स्लिप हो जाता तो ऊंचाई से गिरने पर मौत भी हो सकती थी।

वहीं जन चर्चा है कि यह काम किसी एक आदमी का नहीं हो सकता, दो-चार लोग इसमें शामिल रहे होंगे। बीएसएनएल कार्यालय में ड्यूटी पर उपस्थित कर्मचारियों का कहना है कि टावर इतना अधिक ऊंचा है कि हम में से कोई भी टावर पर चढ़ने की हिम्मत नहीं कर पाता।