• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रायसेन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाबोधि महोत्सव पर साल में एक बार खुलता है सांची का ये तहखाना, देशभर से जुटते हैं बौद्ध अनुयायी

महोत्सव के दौरान बौद्ध धर्म से जुड़ी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह धार्मिक...और पढ़ें

By Chetan RaiEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sat, 30 Nov 2024 02:25:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 Nov 2024 09:52:39 PM (IST)
महाबोधि महोत्सव पर साल में एक बार खुलता है सांची का ये तहखाना, देशभर से जुटते हैं बौद्ध अनुयायी
अस्थि कलश का पूजन-अर्चन।

HighLights

  1. शुभारंभ के मौके पर निकली शोभायात्रा।
  2. देश-विदेश के बौद्ध अनुयायी हुए शामिल।
  3. मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी की पूजा-अर्चना।

नवदुनिया प्रतिनिधि, रायसेन। जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में स्थित चैत्यगिरी विहार मंदिर में दो-दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ हुआ। भगवान गौतम बुद्ध के परम शिष्य महामोदग्लायन और सारिपुत्र की पवित्र अस्थियों की पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव की शुरुआत की गई।

महोत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बौद्ध अनुयायियों का सांची आगमन हो रहा है। इसके लिए सांची को विशेष रूप से सजाया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा है। शुभारंभ के अवसर पर सुबह 8 बजे महाबोधि सोसाइटी से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में वियतनाम, श्रीलंका, जापान, सिंगापुर, अमेरिका से आए बौद्ध धर्म को मानने वाले अनुयायी शामिल हुए।


naidunia_image

साल के एक बार में खोला जाता है तहखाना

सांची स्तूप, मध्य प्रदेश का ऐतिहासिक स्थल, दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर साल के अंत में इसका तहखाना एक बार खोला जाता है, जब भगवान बुद्ध के शिष्य महामोदग्लायन और सारीपुत्र की पवित्र अस्थियां दर्शन के लिए निकाली जाती हैं। शनिवार और रविवार को विशेष पूजा अर्चना होती है, जिसका उद्देश्य शांति और सद्भाव फैलाना है।

मंत्री प्रह्लाद पटेल हुए शामिल

अस्थि कलश की पूजा-अर्चना के इस पवित्र अवसर पर मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने भाग लिया। उनके साथ बौद्ध सोसाइटी के प्रमुख विमल नायक और उपतिस थेरोनायक भी उपस्थित रहे।

naidunia_image

महोत्सव के दौरान बौद्ध धर्म से जुड़ी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह धार्मिक-सांस्कृतिक महोत्सव सांची के बौद्धिक और आध्यात्मिक महत्व को और अधिक बढ़ाने का काम करेगा।