प्रेमी से शादी की जिद पर 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका, पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर उतारा नीचे
राजगढ़ जिले के सुठालिया कस्बे में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती मंगलवार शाम करीब छह बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 50 फीट ऊंचाई पर पहुंची ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 28 May 2026 10:21:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 10:21:12 PM (IST)
50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)HighLights
- 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका
- प्रेमिका ने प्रेमी से शादी की जिद की
- पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर उतारा नीचे
नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। जिले के सुठालिया कस्बे में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी युवती मंगलवार शाम करीब छह बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। करीब 50 फीट ऊंचाई पर पहुंची युवती को देख हड़कंप मच गया।
सुठालिया पुलिस और नगर परिषद का अमला मौके पर पहुंचा और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।
प्रेमी के आने और पुलिस की समझाइश के बाद उतरी नीचे
इसी बीच उसका प्रेमी भी पहुंच गया। पुलिस ने दोनों की बात कराई। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे बाद युवती नीचे उतरने को राजी हुई।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती और युवक दोनों बालिग हैं और शादी करना चाहते हैं। स्वजन की सहमति से आगे की कार्रवाई की जाएगी।