• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

राजगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली चिट्ठी, PM मोदी और CM मोहन यादव के लिए लिखे आपत्तिजनक शब्द, जांच जारी

बीड़ी कारखाने के दरवाजे पर मिली चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, कलेक्टर, एसपी, डीएसपी, लाडली बहना सहित जिले के प्रशासनिक अ...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 02:02:29 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 04:04:01 AM (IST)
राजगढ़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मिली चिट्ठी, PM मोदी और CM मोहन यादव के लिए लिखे आपत्तिजनक शब्द, जांच जारी
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ब्यावरा में फैली दहशत।

HighLights

  1. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ब्यावरा में फैली दहशत
  2. PM मोदी और CM मोहन यादव के लिए लिखे अपशब्द
  3. कलेक्टर-SP समेत कई अधिकारियों को दी धमकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजगढ़। जिले के ब्यावरा शहर में ओल्ड एबी रोड पर बीड़ी कारखाने के दरवाज़े के समीप एक चिट्ठी मिली हैं, जो लॉरेंस विश्नोई गेंग के नाम से छोड़ी गई है। चिट्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, कलेक्टर, एसपी, डीएसपी, लाडली बहना सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के लिए आपत्तिजनक शब्द लिखे गए हैं। चिट्टी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बीड़ी कंपनी के सामने मिली चिट्टी

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे कन्हैया बीड़ी कंपनी के सामने एक चिट्टी पाई गई। जब बीड़ी कारखाना नंबर-2 के मैनेजर हेमराज मेहर ने दरवाजा खोला, तो गेट के पास तीन कागज फोल्ड हालत में मिले। कागज खोलकर पढ़ने पर तीनों पर्चियों में अलग-अलग नामों के साथ धमकी भरे शब्द लिखे थे। एक पर्ची में बीड़ी कारखाना और पास ही दुकान संचालित करने वाले बंटी पालीवाल का नाम भी दर्ज था। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


सीसीटीवी नहीं होने से जांच में चुनौती

जिस जगह पर चिट्ठी मिली, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। लेकिन नगरपालिका कार्यालय से अहिंसा द्वार के बीच जो कैमरे लगे है, उनमें संदिग्ध दिखाई नहीं दे रहा है। उन कैमरों को पुलिस ने खंगाला लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा! ऐसे में चिट्ठी रखने वाले की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। पुलिस अब आसपास के अन्य मार्गों और दुकानों के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। देर रात तक सिटी पुलिस की टीम अहिंसा द्वार के पास सीसीटीवी खंगालने में जुटी रही।

यह भी पढ़ें- भोपाल में कमर्शियल गैस का संकट, कैफे और रेस्टोरेंट में अब इंडक्शन का सहारा, बिजली बिल में 20% तक का उछाल

दहशत में नगरवासी

चिट्ठी में नाम आने से किराना व्यापारी बंटी पालीवाल भी सहम गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी उनका नाम इस तरह की चिट्ठी में आना चिंताजनक है। बीड़ी कारखाने के मैनेजर ने उन्हें चिट्‌ठी दिखाई थी, उसमें उनका भी नाम लिखने के बाद अपशब्द लिखे है।

अहिंसा द्वार के पास बीड़ी कारखाने के दरवाजे के पास तीन कागज मिले है। उसमें लारेंस विश्नोई गैंग के नाम से अपशब्द लिखे गए है। मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर लोगों से पूछताछ की जा रही है।- वीरेंद्र धाकड़, टीआई सिटी थाना प्रभारी, ब्यावरा।