ब्यावरा। दौलत नगर में चल रही भागवत कथा आयोजन के पांचवें दिन कथा वाचक भागवत भूषण अलका शर्मा ने मंगलवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, कालियामसन मर्दन तथा गोवर्धन पूजा का सुंदर चित्रण किया। सभी भक्तों ने भगवान गोवर्धन महाराज की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुंदर झांकी भी बनाई गई भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की कहीं मटकी फोड़ी तो कहीं माखन चुराया। कथावाचक दीदी अलका शर्मा राजस्थान ने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। नटखट स्वभाव के चलते यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो, तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया। दीदी अलका शर्मा ने कहा कि भगवान -ष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत पर गए थे। वहां पर गोपिकाएं 56 प्रकार का भोजन रखकर नाच गाने के साथ उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के ही दिन देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र व्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान कृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है, अतरू हमें इंद्र से बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बहुत विवाद के बाद श्री कृष्ण की यह बात मानी गई और बृज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे। कथा के अंत में मुख्य यजमान गोपाल यादव शांति देवी ने संयुक्त्त रूप से आरती में भाग लिया। इस मौके पर जनमानस से भगवान की भक्ति में लीन होने की अपील की। महाआरती के सभी भक्तों को छप्पन भोग वितरण किया गया। बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित हुए। कथा में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र यादव, एडवोकेट बद्रीलाल यादव, राजू यादव, हेमंत यादव, गोपाल यादव, दीपक यादव, रामविलास यादव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भागवत कथा का श्रवण किया। कथा का आयोजन दोपहर 12 से 4 बजे तक दौलत नगर रेलवे तिराहे के पास किया जा रहा है।