जनसमर्थन के लिए कांग्रेस चलाएगी मुहिम, ताकि महिलाओं को मिल सके बेहतर इलाज
सारंगपुर में पदस्थ स्त्री रोग विशेषज्ञ यादव विवाद के बाद दे चुकी हैं इस्तीफा
सचित्र एसआरपी 10 डॉ सरिता यादव।
11 जयवर्धनसिंह, विधायक व एआईसीसी सदस्य।
सारंगपुर। नवदुनिया न्यूज
सारंगपुर शासकीय अस्पताल में वर्ष 2001 से पदस्थ निश्चेना, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपीक सर्जन डॉ सरिता यादव ने 5 अक्टूबर को हुई रोगी कल्याण समिति बैठक में विवाद के बाद इस्तीफ दे दिया था। उन्होंने जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से हुए विवाद के बाद 8 अक्टूबर को शासकीय अस्पताल में डॉक्टर के इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। उनके इस्तीके के बाद से अस्पताल में यह पद रिक्त है। खासकर महिला मरीजों को उपचार की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। डॉ.यादव क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय एवं विश्वनीय महिला चिकित्सक हैं। उनके पास दूर-दराज से लोग उपचार कराने आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने भी डॉ.यादव से फोन पर बातचीत कर पुनः कार्य पर लौटने की बात कही थी। अब ब्लॉक कांग्रेस जनहित में उनसे अपील करने के लिए मुहिम चलाएगी। इसके तहत जनता के समर्थन के साथ डॉ यादव को इस्तीफा वापस लेने तथा पुनः कार्य पर लौटने को लेकर मनाया जाएगा। डॉ यादव 18 वर्षों से निश्चेतना विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ तथा लेप्रोस्कोपीक सर्जन के रूप सारंगपुर सिविल अस्पताल में सेवा दे रहीं हैं। वे अभी तक 400 से अधिक सीजर, 5 हजार के लगभग ऑप्रेशन कर चुकी हैं।
निराकरण कराएंगे
सिविल अस्पताल को डॉ सरिता यादव जैसी विशेषज्ञ की जरूरत है। इसलिए जनहित में उनसे इस्तीफा वापस कराने तथा पुनः कार्य पर लौटने के लिए अपील की जाएगी। यदि उनको कार्य में कोई असुविधा-असुरक्षा महसूस होती है तो उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हुए प्रत्येक समस्या का त्वरित निराकरण कराया जाएगा।
- जयवर्धनसिंह, विधायक एवं एआईसीसी सदस्य।