• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajgarh Crime News: राजगढ़ के करेड़ी गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, घर में लगाई आग, बाइक, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

Rajgarh Crime News: करेड़ी गांव में जमीन को लेकर चले आ रहे एक पुराने विवाद ने बुधवार को बड़ा रूप धारण कर लिया।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 11 May 2022 09:50:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 May 2022 12:25:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Rajgarh Crime News: राजगढ़ के करेड़ी गांव में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े, घर में लगाई आग, बाइक, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़

Rajgarh Crime News: राजगढ़ (नवदुनिया प्रतिनिधि)। करेड़ी गांव में जमीन को लेकर चले आ रहे एक पुराने विवाद ने बुधवार को बड़ा रूप धारण कर लिया। इस विवाद में गांव के बस स्टैंड पर पूर्व सरपंच मोहन वर्मा व उनके भाई हुकुम वर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। विवाद के बाद उन्हें राजगढ़ जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में इंदौर के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद उग्र भीड़ ने हमलावर पक्ष के मकान व कार में आग लगा दी। इसके अलावा पुलिस की दो कारों व पांच बाइकों में तोड़फोड़ की है। भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को अश्रु गैस के गोले छोड़ने पड़े।

राजगढ़ में जमीन विवाद में हुई हिंसा में उत्‍पादियों ने घर में आग लगा दी। बाइक, पुलिस वाहनों में भी तोड़फोड़ की। pic.twitter.com/tvQL1Nx7Ea

— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 12, 2022

जानकारी के मुताबिक पूर्व सरपंच मोहन वर्मा, हुकुम वर्मा व गांव के ही अल्लाह वेली के परिवारों के बीच में पुरानी जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खरीदी-बिक्री को लेकर दोनों पक्षों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को अल्लाह वेली पक्ष के लोगों व मोहन वर्मा पक्ष के बीच जमीन को लेकर कहा सुनी हुई। इसी के साथ पूर्व सरपंच मोहन वर्मा व उनके भाई हुकुम वर्मा पर सामने वाले पक्ष के लोगों ने तलवार व टामी से हमला कर दिया। हमला होने के चलते दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोग घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां मोहन वर्मा को करीब 20 टांके आए हैं। घटना के बाद गांव में जमा हुई उग्र भीड़ ने अल्लाह वेली पक्ष के मकान व उसकी एक कार में आग लगा दी। आग लगाने के साथ ही गांव में भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया।


मकान व कार की आग बुझाई तो पुलिस की गाडियां फोड़ी, बाइक में तोड़फोड़

जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों द्वारा गांव में पहुंचकर जिस समय फायर की मदद से मकान व कार की आग को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा था उसी समय भीड़ और उग्र हो गई। इसी के साथ भीड ने पुलिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजगढ़ कोतवाली की गाड़ी व पुलिस के एक अन्य वाहन में भी पथराव करते हुए तोड़फोड़ कर डाली। इसके अलावा वहां पांच बाइकों में भी तोड़फोड़ कर दी है।

भीड़ ने किया पथराव

घटना के बाद बड़ी संख्या में लिगों की भीड़ पहुंच गई। उन्होंने घटना के विरोध में पथराव शुरू कर दिया। पथराव का सामना पुलिसबल को भी करना पड़ा। पथराव होता देख पुलिस ने आशु गैस के गोले छोड़े। देर रात तक कलेक्टर हर्ष दीक्षित व एसपी प्रदीप शर्मा सहित भारी मात्रा में पुलिसबल गांव में तैनात था। घटना को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा से बात करना चाही, लेकिन नेटवर्क की दिक्‍कत के कारण बात नही हो सकी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।