राजगढ़ (नवदुनिया प्रतिनिधि)। लंबे समय बाद भी पदोन्नति नहीं होने, वेतनवृद्धि की राशि नहीं मिलने व मंहगाई भत्ता देने नहीं देने के चलते नाराज नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों ने आज गुरूवार को एक दिन केलिए सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिलेभर के नायब तहसीलदारों व तहसीलदारों ने राजस्व मंत्री को संबोधित ज्ञापन राजगढ़ में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2016 से विभाग में संवर्गीय अधिकारियों की पदोन्नति अवरूद्ध है। जिसके चलते संवर्ग में हताशा, निराशा के साथ अपमान का भाव चरम पर है। जो हमारे कर्त्तव्य निर्वहन में भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। राज्य में गृह विभाग द्वारा हाल ही में आरक्षक पद से लेकर निरीक्षक पद तक के कर्मचारियों, अधिकारियों की पदोन्नति से न केवल पुलिस विभाग का सम्मान बढ़ा, बल्कि विभाग का मनोबल भी बड़ा है। जबकि इधर गृह विभाग के विपरीत राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, समान सेवा अवधि वाले सहायत उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक, निरीक्षक से पदोन्नति के अभाव में पीछे रह गए। जिससे कैडर हतोत्साहित व अपमानितम हसूस कर रहा है। हमारे प्रदेश मेंवर्ष 2012 बैच के नायब तहसीलदार व 2017 बैच के तहसीलदार समान पद पर हैं। प्रदेश के सीमावर्ती राज्य छत्तीसग़ढ में 2013 बैच के नायब तहसीलदार वर्ष 2016 में तहसीलदार के पद पर पदोन्ना्त ह गए एवं 2016 बैच के तहसीलदार जुलाई 2021 में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नात हो गए हैं। वहां 7-8 वर्ष में वह दो बार पदोन्नात हो गए व हमारे यहां 10 वर्ष से नायब तहसीलदार व 14 वर्ष से तहसीलदार उसीपद पर है। ऐसे में बार बार मांग करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने के कारण 29 जुलाई को सामूहिक अवकाश पर रहकर बैठक करते हुए अगली कार्यवाही के लिए उचित निर्णय लेंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष तहसीलदार अशोक सेन, राजन शर्मा राजगढ़, प्रकाश पांडेय नरसिंहग़ढ, महेंद्रसिंह किरार ब्यावरा, एआर चिरामन पचोर, सौरभ वर्मा, सचिन भार्गव, रेणुका कासलीवाल, अरविंद दिवाकर, शंभू मीणा, विकास रघुवंशी आदि उपिस्थत थे।
इन तीन मांगों को लेकर जाएंगे अवकाश पर
-1-वर्ष2020-2021 की वेतनवृद्धि एरियर सहित प्रदान की जाए।
-2-केंद्र के समान 28 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देय दिनांक से एरियर सहित प्रदान किया जाए।
-पदोन्नति प्रक्रियाअ विलंब प्रारंभ की जाए।