• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajgarh News: सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर बस और कार से टकराया, तीन लोगों की मौत

सेना के ट्रक, क्रेटा कार एवं कमला बस की भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर कुरावर थाने के पीलूखेड़ी के समीप सीधी टक्‍कर हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है।

By Lalit KatariyaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 13 May 2024 11:21:01 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 May 2024 11:59:08 AM (IST)
Rajgarh News:  सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर बस और कार से टकराया, तीन लोगों की मौत

HighLights

  1. सेना के ट्रक, बस व एक कार की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत हो गई।
  2. इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं।
  3. सेना के ट्रक, क्रेटा कार एवं कमला बस की भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर सीधी टक्‍कर हो गई

राजगढ़। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे सेना के ट्रक, बस व एक कार की टक्‍कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार सेना के ट्रक, क्रेटा कार एवं कमला बस की भोपाल-ब्यावरा हाइवे पर कुरावर थाने के पीलूखेड़ी के समीप सीधी टक्‍कर हो गई। घटना सुबह 9:30 बजे की है।

View this post on Instagram

A post shared by Nai Dunia (@nai_dunia)

भोपाल टू ब्यावरा हाईवे पीलूखेड़ी इंडस्ट्री एरिया धागा फैक्ट्री हनुमान मंदिर के पास बड़नगर जोड़ के सामने क्रेटा कार एवं मिलिट्री गाड़ी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ऐसे में दोनों को बचाने के चक्कर में कमला बस से भी टक्‍कर हो गई।


बस गुना से भोपाल जा रही थी । क्रेटा कार भी भोपाल जा रही थी। मिलिट्री गाड़ी भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रही थी। इनकी आमने- सामने टक्कर होने से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस हादसे में कार के क्लीनर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम अभी कंफर्म नहीं हैं। सभी गंभीर घायलों को मिलिट्री गाड़ियों एवं एंबुलेंस से भोपाल भेज दिया गया है।

एक्सीडेंट में फिलहाल तीन लोगों की स्थिति काफी गंभीर है जिसमें मिलिट्री सैनिक, कमला बस का ड्राइवर एवं एक पैसेंजर, सभी घायलों को भोपाल भेज दिया गया है।