
राजगढ़, नवदुनिया प्रतिनिधि। जिले के जीरापुर कस्बे में दलित वर्ग के दूल्हे की बारात निकालने के दौरान मुस्लिम समाज के युवकों द्वारा किए गए पथराव के बाद पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार को आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलना शुरू कर दिया है। साथ ही छह आरोपितों के शस्त्र लाइसेंस भी वहां निलंबित कर दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात को जीरापुर के माताजी मोहल्ले में रहने वालेमदनलाल मालवीय की बेटी की शादी थी। सुसनेर से बारात आई थी। इसी दौरान मस्जिद के सामने से बारात को निकलना था, तब ही कुछ लोगों ने कहा कि यहां साउंड नही बजाना है तो बारातियों ने साउंड बन्द कर लिए। मस्जिद निकलने के बाद जब बारात माता जी के मन्दिर के समीप पहुंची तो फिर से साउंड शुरू कर दिया था। इसके बाद मुस्लिम समाज के असामाजिक तत्वों ने बरात पर पथराव कर दिया। साउंड सिस्टम व डोल को बंद करने को लेकर सामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए। इससे बारातियों में अफरातफरी मचने के साथ ही बारात तितर-बितर हो गई थी। बारातियों ने थाने पर सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया व शिकायत के बाद आठ आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने माताजी मोहल्ले के निवासरत 7 नामजद व एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें समर लाला, फरहान खान, जुनेद खान, सोहेल खान, साबिर खान, अनस कसाई, डग्गा खान व एक अन्य शामिल है। इसके बाद पुलिस- प्रशासन ने बुधवार देर रात को मुनादी कराते हुए कब्जेधारियों से स्वयं कब्जे हटाने की मांग की व गुरुवार को कब्जे हटाना शुरू कर दिया।
राजगढ़ के जीरापुर में दलित दूल्हे की बारात पर पथराव करने वालों के घरों पर चला बुलडोजर1 pic.twitter.com/1ZwvnfR9ve
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 19, 2022
इनके शस्त्र लाइसेंस किए निलंबित
घटना के बाद अब छह लोगों के शस्त्र लाइसेंस भी निलंबित कर दिए हैं। जिनके लासेन्स निलंबित किये हैं उनमें सलीम पिता हफीजुल्ला, शाहिद पिता लतीफ, शाहिद पिता लतीफ़, रईस पिता लतीफ, सनाउल्ला पिता शरीफ उल्लाह, मजीत उल्लाह पिता अजितुल्ला के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
शुक्रवार को समाज के लोग करेंगे एसपी आफिस का घेराव
इस घटना को लेकर अखिल भारतीय बलाई महासंघ द्वारा आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई व रासुका निरुद्ध कर उनके अवैध अतिक्रमण तोड़ने हेतु एसपी ऑफिस जिला राजगढ़ का 20 मई को घेराव किया जायेगा। दोपहर 2 बजे समाजजन बड़ी संख्या में एसपी कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे।