Rajgarh News: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की मां का निधन
राजगढ़ के मुक्तिधाम में किया जाएगा अंतिम संस्कार। मुख्यमंत्री सहित कई वीआइपी के आने की संभावना।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Fri, 01 Jan 2021 07:11:54 PM (IST)
Updated Date: Fri, 01 Jan 2021 07:11:54 PM (IST)

राजगढ़। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी व संदीप सोनी की माताश्री का कंचन बाई का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 2 बजे बाद स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके निधन की खबर लगने के साथ ही जिले में शाेक छा गया। अंतिम संस्कार में कई वीआईपी आने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक आरएसएस के सहसरकार्यवाह सुरेश सोनी की माताश्री राजगढ़ के उदभव नगर में रहती थी, अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चाैहान सहित कई मंत्री व विधायकों के पहुंचने का अनुमान है। वीआईपी लोगों व बड़े जनप्रतिनिधियों के आने की संभावना के चलते देर शाम को संस्कृति होेटल में पुलिस-प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई।
बैठक में घर से अंतिम संस्कार स्थल तक रास्ते का चयन, वाहन पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल के इंतजाम, प्रमुख लोगों की बैठक व्यवस्था आदि का लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक के बाद सभी ने शमशान घाट पहुंचकर अंतिम संस्कार स्थल का निरीक्षण किया व तैयारियाें का जायजा लिया।
बैेठक में संभावना व्यक्त की गई है कि कई वीआईपी अंतिम संस्कार में शामिल होने केे लिए पहुंच सकते हैं। बैठक में सांसद रोडमल नागर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, अमर सिंह यादव, संघ के पदाधिकारी हेमंत सेठिया, रामकृष्ण गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज हा़डा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, एएसपी एनएस सिसोदिया, आरटीओ एचके सिंह सहित ब़डी संख्या में अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपिस्थत थे।