• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajgarh News: दलित दूल्‍हे की बारात का मस्जिद के सामने युवकों ने कराया साउंड बंद, किया पथराव, 8 पर एफआइआर

जीरापुर कस्‍बे की घटना। पथराव की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। पत्‍थरबाजी से घायल लोेगों का अस्‍पताल में चल रहा इलाज।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Wed, 18 May 2022 01:28:28 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 May 2022 01:28:28 PM (IST)
Rajgarh News: दलित दूल्‍हे की बारात का मस्जिद के सामने युवकों ने कराया साउंड बंद, किया पथराव, 8 पर एफआइआर

राजगढ़, नवदुनिया प्रतिनिधि। जिले के जीरापुर कस्‍बे में एक समुदाय विशेष समाज के लोगों ने पहले तो मस्जिद के सामने से दलित दूल्‍हे की बारात निकलने पर साउंड बंद करवाया और जब बारात माता मंदिर के समीप पहुंची तो उसपर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात को माताजी मोहल्ले में मदनलाल मालवीय के यहां सुसनेर से बरात आई थी। मदनलाल की बेटी का विवाह हो रहा था। इसी के तहत मस्जिद के सामने से बारात को निकलना था। तब ही कुछ लोगों ने कहा कि यहां साउंड नही बजाना है तो बारात ने साउंड बन्द कर लिए। मस्जिद से आगे बढ़कर जब बारात माता जी के मन्दिर के समीप पहुंची तो समुदाय विशेष के कुछ लड़कों ने बारात पर पथराव कर दिया। साउंड सिस्टम व डोल को बंद करने को लेकर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए। स्थिति को देखते हुए वर पक्ष के लोगो ने 100 डायल को काल किया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर जीरापुर व माचलपुर की पुलिस पहुच गई। पथराव के कारण बारात में शामिल राहुल पिता लक्ष्मीनारायण राव, हरिओम पिता दिनेश गेहलोत सुसनेर व अनोखबाई मालवीय मोड़ी घायल हुए। इन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसी के साथ एक युवक के ज्यादा चोट आने से उसको राजगढ़ रेफर किया गया। घटना पूरी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। ऐसे में सुबह प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे का रिकॉर्ड ले लिया है। देर रात्रि को मदनलाल मालवीय ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की रिपोर्ट दर्ज करा गई। अभी पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से छह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अभी भी फरार हैं।


इन पर हुआ प्रकरण दर्ज

माताजी मोहल्ले के निवासरत सात के खिलाफ नामजद व एक अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमे समर लाला, फरहान खान, जुनेद खान, सोहेल खान, साबिर खान, अनस कसाई, डग्गा खान व एक अन्य पर धारा 294, 336, 506, 34, अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति 3(1)द के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रात साढ़े 11 बजे मेरी बेटी की बारात सुसनेर से आई थी, बारात पर मस्जिद के सामने साउंड बजाने को लेकर लोगो ने पत्थर व ईट फेंकीं। हम प्रशासन से इन पत्‍थरबाजों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की मांग करते है।

- मदनलाल मालवीय, दुल्हन के पिता

शहर की शांति भंग करने वालों की खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। 6 लोग गिरफ्त में आ गए है। 8 लोगो पर मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई जारी है।

- प्रभात गौड, थाना प्रभारी, जीरापुर