• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 बारातियों की मौत

राजस्थान से बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पिपलोदी के समीप पलट गई। हादसे में 20 से 25 लोग दब गए। अब त...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sun, 02 Jun 2024 10:24:30 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Jun 2024 08:25:48 AM (IST)
Rajgarh Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 बारातियों की मौत
बारातियों की ट्रैक्टर-ट्राली राजगढ़ में पलटी

HighLights

  1. राजस्थान से आ रहे बारातियों की ट्रैक्टर-ट्राली राजगढ़ में पलटी
  2. हादसे में 25 लोग दबे, अब तक 13 की मौत
  3. राजगढ़ में बड़ा हादसा, एंबुलेंस मौके पर पहुंची

राजगढ़। राजस्थान से बारात लेकर राजगढ़ जिले के कुलामपुरा गांव आ रहे बारातियों से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पिपलोदी के समीप पलट गया। इस हादसे में 20-25 लोग दब गए थे। बाद में घायलों को जब निकाला गया तो शुरूआत में 13 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। बांकी घायलों को अस्पताल पहुंचाने व जांच करने का क्रम देर रात तक जारी था।

जानकारी के मुताबिक राजस्थान के छीपाबडोद थाने के गांव मोतीपुरा से राजगढ़ जिले के देहरीनाथ ग्राम पंचायत के गांव कुलामपुरा में बारात लेकर ट्रैक्टर-ट्राली राजगढ़ की और आ रहे थे। रात के अंधेरे में जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली मप्र की सीमा में पहुंचे तो सड़क किनारे साइड में अनियंत्रित होकर वह पलट गया। जिसमें बारात में आ रहे महिलाएं, बच्चे व पुरूष उसमें नीचे दब गए। घटना की जानकारी चीख-पुकार व राहगीरों के माध्यम से आसपास के ग्रामीणों को लगी। इसके बाद पिपलोदी चौकी को सूचना दी है। सूचना मिलने पर पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना की है।


naidunia_image

घायलों को घटना स्थल से अस्पताल लाने के लिए 7 से अधिक एबुलेंस को मौके पर भेजा था। जहां से अलग-अलग एंबुलेंसों की मदद से घायलों व मृतकों को जिला अस्पताल लाया। खबर लिखने जाने तक जिला अस्पताल राजगढ़ में प्रारंभिक रूप से 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। हालांकि अन्य घायलों व हताहतों के अस्पताल लाने का क्रम अन्य एंबुलेंसों की मदद से जारी था।

कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारी पहुुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी लगने के साथ ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित, एसपी आदित्य मिश्रा, एसडीएम गुलाबसिंह बघेल सहित आला अधिकारी जिला अस्पताल व घटना स्थल पर पहुंच गए थे। बचाव कार्य के साथ ही घायलों व मृतकों को राजगढ लाने का क्रम शुरू हो चुका था। जिला अस्पताल में भी भीड़ जमा हो गई थी। घायलों को भर्ती करने के साथ ही उनका उपचार शुरू करवा दिया था। अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए थे।

naidunia_image

घटना स्थल पर जमा हुई भीड़

घटना की जानकारी लगने पर घटना स्थल पर भी आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमना शुरू हो गई थी। जेसीबी की मदद से ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। इसके अलावा उन्हें एंबूलेंसों में रखवाकर रवाना करवाने में मदद की। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर ही जमा रही। वह लगातार पुलिस, प्रशासन का सहयोग करते हुए शवों व घायलों को रवाना करने में जुटे हुए थे।

मृतकों के नाम

रूपाबाई (22) पति ब्रजेश निवासी भगवतपुरा जिला बारां, रामदयाल (9) पिता रामचरण निवासी मोतीपुरा जिला झालावाड़, आकाश (5) पिता ब्रजेश निवासी मोतीपुरा, भूमि (4) पिता राजकुमार भगवतपुरा, बादामबाई (70) पति नारायण कातोड़िया निवासी गजवाड़ी झालावाड़, शिवम (12) पिता कालू निवासी मोतीपुरा, रामकली (25) पिता राजकुमार निवासी भगवतपुरा, राधाबाई (20) निवासी मोतीपुरा, अरविंद (18) पिता चतरूलाल निवासी बद्दूखेड़ी जिला झालावाड़, विशाल (17) पिता रामलाल निवासी भगवतपुरा, सुनील (20) पिता रामबाबू निवासी भगवतपुरा, रामपाल (20) पिता भूरालाल निवासी भगवतपुरा और बरजी (50) पिता राधेश्याम निवासी दिगोद जागीर जिला बांरा शामिल हैं।

हादसा ह्दय विदारक है। अभी जिन लोगों को जिला अस्पताल में लाया गया है उनमें से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बांकी घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। सभी के आने के बाद पूरी िस्थति स्पष्ट हो सकेगी।

गुलाबसिंह बघेल, एसडीएम राजगढ

राजस्थान के छीपाबडोद थाने के मोतीपुरा से कुलामपुरा गांव में बारात आ रही थी। तब ही अनियंित्रत होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें बड़ी संख्या लोग दबे हैं।

वीरसिंह ठाकुर, कोतवाली टीआई राजगढ़