• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

कुत्ते के भौंकने से जागे ग्रामीण, चोरी करने आए चोरों में एक पकड़ा; दो बाइक से भाग निकले

ब्यावरा के बरखेड़ा गांव में चोरी करने पहुंचे तीन संदिग्धों में एक ग्रामीणों ने पकड़ लिया। कुत्ते के भौंकने से जागे ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया...और पढ़ें

By Abhilash joshiEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 01:56:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 01:56:59 PM (IST)
कुत्ते के भौंकने से जागे ग्रामीण, चोरी करने आए चोरों में एक पकड़ा; दो बाइक से भाग निकले
कुत्ते के भौंकने से जागे ग्रामीण। (नईदुनिया)

HighLights

  1. पालतू कुत्ते के भौंकने से ग्रामीणों की नींद खुली।
  2. तीन संदिग्ध चोर चोरी करने गांव में पहुंचे थे।
  3. ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को पकड़कर रस्सी से बांधा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ब्यावरा। सुठालिया रोड स्थित ग्राम बरखेड़ा में रविवार रात करीब 12 बजे चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोरों के मंसूबों पर पालतू कुत्ते और ग्रामीणों की सजगता ने पानी फेर दिया। तीन संदिग्ध चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी बाइक लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

कुत्ते के भौंकने से खुली नींद

ग्रामीणों के अनुसार घटना पेट्रोल पंप के पास स्थित शिवप्रसाद यादव के मकान की है। रात में जब सभी सो रहे थे, तभी पालतू कुत्ता लगातार भौंकने लगा। शोर सुनकर घर वालों की नींद खुली तो देखा कि मुख्य गेट पर एक व्यक्ति खड़ा होकर गेट खोलने की कोशिश कर रहा है। थोड़ी ही दूरी पर मक्के के खेत में दूसरा व्यक्ति घात लगाकर बैठा था, जबकि उनके दो अन्य साथी कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट कर खड़े थे।


ग्रामीणों के आते ही मची भगदड़

पालतू कुत्ते के शोर मचाने पर घर वालों ने हल्ला मचाया तो आसपास के मनोहर लाल, सुरेश, रामगोपाल और ओमप्रकाश सहित कई ग्रामीण जाग गए और मौके की ओर दौड़ पड़े। अचानक लोगों को आता देख चोरों में भगदड़ मच गई। खेत की घेराबंदी के लिए लगे कंटीले तारों और पास के नाले में उलझने के कारण एक चोर रास्ता भटक गया और ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।

रस्सी से बांधकर पुलिस को सौंपा

  • ग्रामीणों ने बताया कि चोर खेत और नाले में फंस गया था, जिससे वह भाग नहीं सका। ग्रामीणों ने उसे दबोचकर रस्सी से बांध दिया और तुरंत सिटी पुलिस को सूचना दी।
  • सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए चोर को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस फिलहाल पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है और उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों की सजगता से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में 2 दिन में 4 बार पिटी जिले की पुलिस, बदमाशों के हौसले बुलंद; प्रधान आरक्षक से लूट के बाद 6 गिरफ्तार