• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajghar News: अनियंत्रित होकर कार सड़क से नीचे उतनी, दो मासूूम बच्चों व पूर्व बैंक मैनेजर की मौत

इंदौर में उपचार के दौरान कार चला रहे पूर्व बैंक मैनेजर दिनेश शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के साथ ही ब्यावरा व गृह गांव आमल्...और पढ़ें

By Rajesh SharmaEdited By: Lalit Katariya
Publish Date: Thu, 23 May 2024 05:57:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 May 2024 05:57:31 PM (IST)
Rajghar News: अनियंत्रित होकर कार सड़क से नीचे उतनी, दो मासूूम बच्चों व पूर्व बैंक मैनेजर की मौत

HighLights

  1. दिनेश शर्मा अपनी दोनों बेटियों को उनके मायके छोड़ने जा रहे थे
  2. खेत में उतर कार ने एक के बाद एक करीब 6-7 बार पलटी खाई
  3. हादसे के बाद घायलों को इंदौर के लिए रेफर किया गया है

राजगढ़। नेशनल हाइवे 3 आगरा-मुंबई मार्ग पर सारंगपुर के नजदीक तेज गति से जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। एक के बाद एक करीब 6-7 बार पलटी खाई। इस हादसे में कार में सवार मासूम दो मासूम बच्चों व उनके नाना पूर्व बैंक मैनेजर की मौत हो गई। हादसे के बाद घायलों को इंदौर के लिए रेफर किया गया है, जहां तीन का उपचार जारी था।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार सुबह नर्मदा झाबुआ बैंक के पूर्व मैनेजर दिनेश शर्मा, निवासी ब्यावरा अपनी बेटियों व उनके बच्चों को लेकर कार से इंदौर की और जा रहे थे। कार तेज गति से चल रही थी। जो अनियंत्रित होकर कार सारंगपुर के नजदीक एक के बाद एक छह सात पलटी खा गई। हादसा में 4 वर्षीय मासूम बच्चा ईशांत उछलकर करीब 20 फिट दूर खेत में जा गिरा। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उसकी दो वर्षीय छोटी बालिका निषिका की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इसके बाद चार घायलों को इंदौर, शाजापुर के लिए रेफर किया था। इंदौर में उपचार के दौरान कार चला रहे पूर्व बैंक मैनेजर दिनेश शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के साथ ही ब्यावरा व गृह गांव आमल्याहाट से परिजन, रिश्तेदार व मिलने वाले घटना स्थल व इंदौर पहुंचना शुरू हो गए थे।


छुटिटयां मनाने आई थी बेटियां, उन्हें व उनके बच्चों को छोड़ने जा रहे थे बैंक मैनेजर

जानकारी के मुताबिक आमाल्याहाट के रहने वाले दिनेश शर्मा ब्यावरा की परमसिटी कालोनी में निवासरत थे। गर्मी की छुटिटयां मनाने के लिए उनकी दोनों बेटियां व बेटियों के बच्चे ब्यावरा आए हुए थे। गुरूवार को पूर्व बैंक मैनेजर शर्मा अपनी बेटियों व उनके बच्चों को छोड़ने के लिए इंदौर जा रहे थे। कार स्वयं शर्मा चला रहे थे। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी दीपिका पति शुभम शर्मा 35 वर्ष निवासी खरगोन, दीपिका की बेटी निषिका 2 वर्ष सवार थी। इसके अलावा शर्मा की छोटी बेटी पल्लवी पति सनी शर्मा 32 वर्ष, निवासी धामनोद, पल्लवी का 4 वर्षीय बेटा ईशांत, 9 साल की बेटी इदिका कार में मौजूद थे। वह अपनी दोनों बेटियों व उनके बच्चों को छोड़ने इंदौर जा रहे थे। वहां से खरीदारी करवाने के बाद उन्हें उनके ससुराल छोड़ते। लेकिन इंदौर पहुंचने के पहले ही हादसा हो गया।