सारंगपुर(नवदुनिया न्यूज)। स्व. राजीव गांधीजी आजाद भारत के इतिहास के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने और राजीव गांधी सरकार के दौरान देशभर में डिजीटाइजेशन और कंप्यूटराइजेशन पर विशेष ध्यान दिया गया था। राजीव गांधी को सुरक्षाकर्मियों का घेरा बिलकुल पसंद नहीं था। वे अपनी जीप खुद ड्राइव करना पसंद करते थे और सिर्फ देश के लिए जीते थे और देश के सतत् विकास के लिए काम करते थे और उन्होंने देश के खातिर अपने प्रणा तक न्यौछार पर दिए आज उनके बलिदान से देश दुनिया भर में पहचाना जाता है। हमें भी उनके सिद्घांतो पर चलना चाहिए। यह बात शनिवार को स्थानीय बस स्टेंड स्थित राजीव गांधी पार्क पर कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन पाल ने कही। कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप सादानी ने भी संबोधित करते हुए स्व. श्रीगांधी के जीवन में प्रकाश डाला और कहा कि देश में बिजली, तकनीक और कंप्यूटर सेवा बहाल करने पर उनका हमेशा से जोर था और आज देश में अगर इतनी तेजी से कंप्यूटर तकनीक बदली है तो इसमें राजीव गांधी का योगदान अमूल्य है। नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सुचना क्रांति के जनक, पंचायती राज सशक्तिकरण के सुत्रधार एवं सरल स्वभाव की धनी, विश्व कल्याण की सोच 21वीं सदी के भारत की नींव डालने वाले भारत रत्न राजीव गांधी के जन्मदिवस पर हमें भी संकल्प लेना होगा कि हम भी उन्ही के पदचिंहो पर चलेंगे। कांग्रेसियो द्वारा आयोजित अश्रुपूर्ण श्रद्घांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री पाल एवं अन्य के द्वारा स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शफीक अंसारी, निलेश वर्मा, अर्चना यादव, मोहन सिंह पाल, प्रदीप सदानी, प्रमोद सादानी, पार्षद कमल शर्मा, सिद्घू लाल पुष्पद, डॉ हेमंत सिंह सोलंकी, मुस्ताक अंसारी, हाशिम राही, आबिद लोधी, डॉ कैलाश राजपूत, निजाम भाई कुरेशी, गजराज सिंह दरबार, ब्लॉक युकां अध्यक्ष लखन धनगर, कांग्रेस नेता शेख मुशर्रफ, अशोक राठी, कन्हैया लाल अहिरवार, समीर मेव, आशिक मंसूरी सहित अन्य उपस्थित थे।