• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म कर हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए

पड़ाना(नवदुनिया न्यूज)। फूल माली समाज सहित हिंदू संगठन के लोगों ने शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे शुजालपुर के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ किए गए दुष्कर...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 28 Aug 2021 08:46:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Aug 2021 08:46:58 PM (IST)
दुष्कर्म कर हत्या करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए

पड़ाना(नवदुनिया न्यूज)। फूल माली समाज सहित हिंदू संगठन के लोगों ने शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे शुजालपुर के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ किए गए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में माली मोहल्ला श्री राम मंदिर पर एकत्रित होकर के रैली निकाली गई और पड़ाना चौकी पहुंचकर थाना प्रभारी वीरेंद्रसिंह धाकड़ को ज्ञापन सौंपा। रैली में शामिल सभी लोग हाथों में फांसी दो फांसी दो की तख्तियां लेकर के चल रहे थे। यह रैलीमाली मोहल्ला, हाट बाजार, सदर बाजार, गांधी चौक, बस स्टैंड पीपली चौराहा होते हुए पुलिस चौकी पड़ाना पहुंची। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यशवंतसिंह माली के नेतृत्व में देश के राष्ट्रपति एवं प्रदेश के राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सारंगपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र धाकड़ को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपते हुए यशवंतसिंह माली ने कहा कि शुजालपुर तहसील के गांव नारोला में समाज की नाबालिग बेटी के साथ समुदाय विशेष के लोगों ने लव जिहाद के माध्यम से सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करके शव को तालाब में फेंक दिए जाने की घटना से माली समाज समाज में आक्रोश व्याप्त है। घटना को अंजाम देने वाले शेष आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार कर सभी को फांसी की सजा दी जाए। यदि उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन समाज के साथ-साथ सभी हिंदू समाज द्वारा पूरे प्रदेश भर में किया जाएगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा। ज्ञापन देने वालों में विधायक प्रतिनिधि एवं प्रधान प्रतिनिधि यशवंत माली के अलावा प्रेम परमार ओढ़ीवाले, लक्ष्मीनारायण परमार, मुंशीलाल वर्मा, अनिल सोनी, दिनेश परमार, आत्माराम पुष्पद, कैलाश ट्रेलर, ओम परमार, हरिप्रसाद धनगर, नेमीचंद पुष्पद, देव नारायण माली, रामबाबू माली, ओम पुष्पद, राजेश पुष्पद, दीपक कलमोदिया, अनार सिंह धनगर, प्रेम धनगर, अरुण पुष्पद, राजा पुष्पद, रोशन पुष्पद, धर्मेंद्र जाट, रवि खाती, रघु परमार, प्रदीप पुष्पद सहित हिंदू समाज एवं संगठन के पदाधिकारी, समाज के युवक-युवतियां एवं महिलाएं उपस्थित थी।