30 वर्ष पहले स्थापित की गई थी तीन मुख वाली प्रतिमा, आज बड़ा आस्था का केन्द्र
राजेश शर्मा
राजगढ़। लोक कल्याण, सुख समृद्धि, शांति एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए तत्कालीन सांसद डॉ बसंत कुमार पंडित ने घुरैल की पहाड़ियों पर भगवान पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा स्थापित कराई थी। जो आज भी बड़ा आस्था का केन्द्र है। घुरैल में नेपाल एवं मंदसौर के बाद पशुपतिनाथ का मंदिर है। जहां महाशिवरात्रि व मकर सक्रांति पर भक्तों का सैलाब उमड़ता है।
ब्यावरा-सुठालिया स्टेट हाईव पर घुरैल की पहाऋिडयों पर तत्कालीन सांसद डॉ बसंत कुमार पंडित द्वारा वर्ष 1977 में सांसद बनने के बाद तीन मुख वाली भगवन पशुपतिनाथ महादेव की प्रतिमा स्थापित की। यहां पर पहले से प्राचीन मंदिर व गुफा थी। जिसमें नीचे शिवजी की पिंडी स्थापित है। ऐसे में जब इस मंदिर व पहाड़ी का स्वरूप सांसद ने देखा था उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली के लिए नेपाल व मंदसौर की तर्ज पर तीनमुख वाली पशुपतिनाथ की प्रतिमा स्थापित करने का निश्चय किया। इसके बाद सांसद स्वयं प्रतिमा लेने के लिए जयपुर गए। वहां से उक्त प्रतिमा लाने के बाद पूरे विधि-विधान के साथ भगवान की प्रतिमा स्थापित की। वह चाहते थे कि यह पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसति हो।
सांसद ज्योतिषाचार्य थे, इसलिए परिस्थतियां देखकर कराई थी स्थापना
डॉ बसंत कुमार पंडित 1977 में पहली बार सांसद बने थे। वह बड़े ज्योतिषाचार्य थे और दिशा, दशा, परिस्थितियों व समय के ज्ञाता माने जाते थे। यही कारण रहा कि जब वह घुरैल की पहाऋिडयों पर पहुंचे थे उन्होंने यहां भगवान की प्रतिमा स्थापित करने का निश्चय किया। इसी के बाद उस समय जनसंघ के नेता रहे स्व. डीएम जगताप से कहा कि यहां पशुपतिनाथजी की प्रतिमा स्थापित करना आवश्यक है, और खुद प्रतिमा लेने जयपुर पहुंचे थे।
मुंबई के रहने वाले थे डॉ पंडित, प्रश्न पंडित के नाम से थे प्रख्यात
डॉ बसंत कुमार पंडित मूल रूप से मुंबई के रहने वाले थे और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे। पार्टी ने पहली बार उन्हें राजगढ़ से लोकसभा चुनाव में 1977 में उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने कांग्रेस के बड़े नेता कन्हैयालाल मेहता को चुनाव हराया था। इसके बाद 1980 में फिर चुनाव लड़े व नरिसंहग़ढ विधायक रहे मांगीलाल भंडारी को चुनाव हराया। वह इतने विद्वान व प्रखर वक्ता थे कि लोकसभा में उन्हें प्रश्न पंडित के नाम से जाना जाता था।
फोटो 2002 आरएजे 02 राजगढ़। घुरैल की पहाड़ियां पर स्थित भगवान पशुपतिनाथ महादेव।
फोटो-डॉ बसंत कुमार पंडित