
प्रदीप जैन
सारंगपुर (राजगढ़)। समीपस्थ ग्राम पढाना में दो लोगों को कुछ दिन बुखार रहा और इसके बाद गुरुवार को उनकी मौत हो गई। उनका इलाज उज्जैन में चल रहा था लेकिन दोनों को ही बचाया नहीं जा सका। कौन से बुखार से उनकी मौत हुई, यह पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पढाना में रहने वाले हमीद टेलर और एक अन्य महिला पार्वती बाई को बुखार आया था। पहले तो उन्होंने स्थानीय स्तर पर एक-दो दिन इलाज कराया लेकिन जब बुखार नहीं उतरा तो उन्हें उज्जैन ले जाया गया। वहां उनकी कई जांच हुईं और इलाज चला मगर गुरुवार को दोनों की मौत हो गई। उन्हें डेंगू तो नहीं था, इसके बारे में डॉक्टर भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं।