• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

3500 शिक्षकों ने सीखे ऑनलाइन शिक्षण के तरीके

जिले के करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों ने गुरुशाला वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उत्कृष्ट शिक्षण के तरीके सीखे। 3 से 11 नवंबर तक आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण मे...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Thu, 19 Nov 2020 01:04:19 AM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2020 01:04:19 AM (IST)
3500 शिक्षकों ने सीखे ऑनलाइन शिक्षण के तरीके

रतलाम (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिले के करीब साढ़े तीन हजार शिक्षकों ने गुरुशाला वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन उत्कृष्ट शिक्षण के तरीके सीखे। 3 से 11 नवंबर तक आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण में गतिविधियों के माध्यम से प्राथमिक स्कूलों तथा हाईब्रिड कक्षाओं में पढ़ाने के संबंध में शिक्षक प्रशिक्षित हुए।

जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया कि गुरुशाला इंडस टॉवर्स लिमिटेड प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा क्रियान्वित है। जो वोडाफोन इंडिया फाउंडेशन की पहल है। गुरुशाला वेबसाइट दूरस्थ शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के सीखने में सुधार और छात्रों के समग्र विकास को प्राप्त करने के लिए शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के लिए काम करती है। वर्तमान में गुरुशाला ऑनलाइन शिक्षण में शिक्षकों के प्रयासों की सहायता के लिए साप्ताहिक ऑनलाइन प्रशिक्षण, विषय विशेषज्ञ सत्र प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। इसके अलावा पोर्टल स्वयं ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करता है। कॉन्टेक्ट लाइब्रेरी की शिक्षण सामग्री भी शिक्षक स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकते हैं। केवल यही नहीं बल्कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और 30 से ज्यादा शिक्षक समुदाय उपलब्ध है जिस पर देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़कर शिक्षक विभिन्ना विषयों पर चर्चा करते हैं।


जिला शिक्षा अधिकारी शर्मा, सहायक संचालक लक्ष्‌मण देवड़ा द्वारा सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण संपन्ना करवाया गया। इस दौरान शिक्षण रणनीतियों तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण देने के नवीन तरीकों पर भी चर्चा की गई। इसमें फ्लिप्ड क्लास रूम विधि और एक दिलचस्प कार्य की पहचान करने के लिए औपचारिक मूल्यांकन के प्रकारों सहित अन्य विषय शामिल किए गए थे।

उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल 2021 के अवसर पर ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत व जिला पंचायतों को भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पंचायतों से विभिन्ना श्रेणियों के लिए (ॅचहबरचअचाचुचगि.र्यप.ैह) नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन निर्धारित ऑनलाइन प्रपत्र में किए जा सकेंगे। यह मूल्यांकन वर्ष 2019-20 के आधार पर होगा। इस वर्ष दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार सामान्य और विषयात्मक श्रेणी के लिए तीनों स्तर की पंचायतों को, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार में ग्राम पंचायतों को ग्रामसभा के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार, बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार ग्राम पंचायतों को दिया जाएगा।