एमपी के रेल यात्रियों के लिए झटका... रतलाम रेलवे स्टेशन पर इन 8 ट्रेनों का ठहराव रद, देखें लिस्ट
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड स्थित फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म दो व तीन पर निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के च...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 05:25:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 05:25:03 PM (IST)
रतलाम रेल मंडल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर।HighLights
- रतलाम रेल मंडल के यात्रियों के लिए जरूरी खबर
- रतलाम रेल मंडल की 8 ट्रेनों के ठहराव निरस्त
- 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड स्थित फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म दो व तीन पर निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के चलते रेल मंडल से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगे।
ये रेल गाड़ियां रहेंगी प्रभावित
- 14 अक्टूबर तक डॉ. अंबेडकर नगर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा मालवा सुपरफास्ट (12919), लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14309) और लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14317) प्रभावित रहेंगी।
- एक सितंबर से 15 अक्टूबर तक अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस (19326), हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19020), श्री माता वैष्णो देवी कटरा-डा. आंबेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट (12920), हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट (22918) तथा ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस (19308) के ठहराव निरस्त रहेंगे।
- अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्री ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय की अद्यतन जानकारी भारतीय रेलवे पूछताछ वेबसाइट तथा रेलवन एप से प्राप्त कर सकते हैं।
दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए विशेष किराये पर संचालित दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। ट्रेन 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज छह सितंबर से 29 नवंबर तथा 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल सात सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी।