• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में स्टेशन से घर लौट रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

रेलवे स्टेशन से फ्रीगंज रोड बायपास की ओर जा रहे 28 वर्षीय सुनील पुत्र घनश्याम प्रजापत निवासी जूनी कलाल सेरी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

By Jaydeep GurjarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 19 Oct 2026 11:03:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Oct 2026 11:03:51 PM (IST)
रतलाम में स्टेशन से घर लौट रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर, CCTV फुटेज में दिखे दो संदिग्ध
रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग से अफरातफरी।

HighLights

  1. रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग से अफरातफरी
  2. 28 वर्षीय सुनील प्रजापत को लगी गोली
  3. सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने लिया जायजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। सोमवार रात रेलवे स्टेशन से फ्रीगंज रोड बायपास की ओर जा रहे 28 वर्षीय सुनील पुत्र घनश्याम प्रजापत निवासी जूनी कलाल सेरी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।

गोली सुनील की पीठ पर कमर के नीचे लगी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के दौरान दो फायर किए गए। घटनास्थल पर कारतूस का खाली खोखा मिला है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर दो नकाबपोश दिखाई दिए हैं।

ट्रेन से उतरकर घर लौटते समय हुआ हमला

सुनील दाहोद में रामेश ज्वेलर्स नामक दुकान पर काम करता है। वह सप्ताह में एक-दो बार ट्रेन से रतलाम स्थित अपने घर आता है। सोमवार रात करीब 9 बजे ट्रेन से उतरने के बाद वह अपनी एक्टिवा (एमपी 43 डीवी 3121) से घर जा रहा था।


इसी दौरान पुराने माल गोदाम रोड पर पीछे से आए बाइक सवारों ने उस पर फायर कर दिया। गोली लगने के बाद सुनील का एक्टिवा से संतुलन बिगड़ा और वह सड़क किनारे चद्दर की दीवार से टकरा गया।

प्रेम विवाह से जुड़ा हो सकता है विवाद

घायल सुनील ने अपने मित्र मनोज पंवार को सूचना दी। मनोज अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और उसे मेडिकल कॉलेज ले गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस को मौके से कारतूस का खाली खोखा मिला है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर दो नकाबपोश दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- धार में खाकी पर हमला, ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी को मारी गोली, गंभीर हालत में इंदौर रेफर

घायल सुनील ने अपनी पत्नी के पिता कोमल सिंह पंवार उर्फ नाना पर आरोप लगाए हैं। सुनील का करीब छह माह पहले अपने ही मोहल्ले की युवती से प्रेम विवाह हुआ था। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि मामला जीआरपी क्षेत्र से जुड़ा है। जीआरपी और सिटी पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं।