• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम के जावरा में तनाव के बीच निकलेगा गणेश विसर्जन चल समारोह, मुस्लिम पक्ष ने जताई है आपत्ति

गणेश प्रतिमा विसर्जन यानी अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह को लेकर शहर में पिछले तीन दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार शाम 5 बजे पै...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:47:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 10:23:34 PM (IST)
रतलाम के जावरा में तनाव के बीच निकलेगा गणेश विसर्जन चल समारोह, मुस्लिम पक्ष ने जताई है आपत्ति
शहर में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च। (नईदुनिया)

HighLights

  1. पैलेस मैदान के उपयोग को लेकर है आपत्ति
  2. एक हजार से अधिक जवान तैनात, ड्रोन से निगरानी
  3. शहर में पिछले तीन दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है

नईदुनिया न्यूज, जावरा-रतलाम : गणेश प्रतिमा विसर्जन यानी अनंत चतुर्दशी पर निकलने वाले चल समारोह को लेकर शहर में पिछले तीन दिनों से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शुक्रवार शाम 5 बजे पैलेस ग्राउंड से सकल हिंदू समाज का चल समारोह निकाला जाएगा।

पैलेस ग्राउंड को मुस्लिम समाज लंबे समय से अपने धार्मिक आयोजन के लिए उपयोग करता रहा है। इसी को लेकर मुस्लिम संगठनों की आपत्ति और सकल हिंदू समाज के समारोह निकालने के निर्णय के बीच प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। गुरुवार शाम एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार लाल सहित बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। शहर में एक हजार से अधिक सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।


विवाद को लेकर 23 सितंबर को ताजिया कमेटी, सीरत कमेटी सहित मुस्लिम संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पैलेस मैदान से चल समारोह निकालने पर आपत्ति जताई थी। संगठनों का कहना है कि मैदान का उपयोग करीब 150 वर्षों से मोहर्रम और ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों के लिए होता रहा है।

समाज चल समारोह निकालेगा

यहां अन्य धर्मों के आयोजन से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। वहीं सकल हिंदू समाज के राहुल उपमन्यु ने कहा कि प्रशासन और पुलिस को 11 सितंबर को ही सूचना दे दी गई थी। मैदान निजी भूमि पर है और किसी को दबाव बनाने का अधिकार नहीं है। समाज चल समारोह निकालेगा। शांति समिति की बैठक में भी समारोह निकालने का निर्णय हुआ था।

इसी बीच इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कुछ भड़काऊ भाषणों के वीडियो भी चर्चा में रहे। बहुप्रसारित वीडियो में मुस्लिम पक्ष से जुड़े बताए जा रहे साबिर पटेल को चल समारोह नहीं निकलने देने की बात कहते सुना जा रहा है। इन बयानों के बाद तनाव बढ़ने की स्थिति बनी।

दो रेपिड एक्शन व पांच बटालियन फोर्स तैनात

सुरक्षा के लिए छिंदवाड़ा, दतिया, इंदौर और जावरा बटालियन से पांच कंपनियां बुलाई गई हैं। वहीं रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियां मैदान की सुरक्षा संभाल चुकी हैं। पैलेस ग्राउंड के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर क्षेत्र को सील किया गया है। फिलहाल स्कूल, बैंक जाने वालों और स्थानीय रहवासियों को ही आवाजाही की अनुमति है।

दोनों ओर अस्थाई पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। पूरे चल समारोह मार्ग को बैरिकेडिंग कर पुलिस नियंत्रण में रखा गया है। ड्रोन से निगरानी के साथ इंटरनेट मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। आंसू गैस सहित अन्य संसाधन भी जुटाए गए हैं। बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर कई लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया है और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर ने प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए हैं।

एएसपी विवेक कुमार लाल ने कहा कि किसी भी स्थिति में अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। शांति भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों से चर्चा की गई है और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। चल समारोह में भजन गायिका शहनाज अख्तर के साथ संत आनंद गिरि महाराज सहित अन्य संत शामिल होंगे। समारोह पैलेस ग्राउंड से शुरू होकर गुन्ना चौक, जगन्नाथ महादेव, बजाजखाना, घंटाघर, कोठी बाजार, कामानी गेट, नीम चौक, गोर्धननाथ चौराहा, शुक्रवारीया, पिपली बाजार, जवाहर पथ और चूड़ी बाजार होते हुए जगन्नाथ महादेव पहुंचेगा। यहां से वापस पैलेस ग्राउंड लौटेगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ईद जुलूस के मौके पर बवाल, भगवा ध्वज का किया गया अपमान... पाकिस्तानी गाने बजाने का आरोप