• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में वाहन खड़ा करने के विवाद में भाई-बहन पर चाकू से हमला, दो से चाकू जब्त

घटना के बाद आरोपित अंसार अब्बासी, फरमान उर्फ भाई, अरमान व अन्य जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

By Jaydeep GurjarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 06 May 2026 08:50:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 08:53:32 PM (IST)
रतलाम में वाहन खड़ा करने के विवाद में भाई-बहन पर चाकू से हमला, दो से चाकू जब्त
रतलाम में हुई चाकूबाजी की घटना।

HighLights

  1. शहर में बढ़ रही वारदातें, चौराहों पर चेकिंग बढाई।
  2. फरमान ने नुरुउद्दीन शेख पर चाकू से वार किया।
  3. उसके बाएं पैर के ऊपर और चेहरे पर चोट आई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। दोहरे हत्याकांड के तीसरे दिन शहर में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के हकीमवाड़ा में वाहन खड़ा करने की बात को लेकर भाई-बहन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है।

पुलिस ने हकीमवाड़ा निवासी अंसार पुत्र मसीता खान, फरमान उर्फ भाई पुत्र अंसार अब्बासी, अरमान पुत्र अफसार अब्बासी व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

फरियादी मुमताज पत्नी समीरुद्दीन शेख निवासी हकीमवाड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि वह घर पर कार्य कर रही थी और उसका भाई नुरुउद्दीन शेख भी घर पर मौजूद था।

मकान के पास ही अंसार अब्बासी व अफसार अली के मकान हैं तथा दोनों पक्षों के वाहन आमने-सामने खड़े रहते हैं। इसी बात को लेकर नुरुउद्दीन शेख ने अंसार अब्बासी से आपत्ति जताई। इस पर आरोपित ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की गई।


इसी दौरान अंसार अब्बासी के बेटे फरमान उर्फ भाई और अरमान घर के अंदर से चाकू लेकर आए। फरमान ने नुरुउद्दीन शेख पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं पैर के ऊपर और चेहरे पर चोट आई।

बीच-बचाव करने पहुंची मुमताज पर भी अरमान ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके बाएं हाथ की उंगली पर चोट लगी। घटना के दौरान शेराजउद्दीन शेख, समीर उद्दीन, वकार उद्दीन शेख और मोईनउद्दीन ने बीच-बचाव किया।

घटना के बाद आरोपित अंसार अब्बासी, फरमान उर्फ भाई, अरमान व अन्य जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घायल मुमताज व नुरुउद्दीन को स्वजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मुमताज का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि नुरुउद्दीन शेख को भर्ती किया गया है।

घर के सामने पेशाब करने से किया था मना

घायल नुरुउद्दीन के अनुसार, आरोपित अंसार देर रात घर के बाहर पेशाब करता था, जिसे लेकर चार-पांच दिन पहले समझाइश दी गई थी। साथ ही घर के बाहर नशा करने से आने वाली बदबू को लेकर भी उसे मना किया गया था। इसी बात को लेकर आरोपित पक्ष रंजिश रखे हुए था। घटना के दिन पहले विवाद हुआ और शांत हो गया था, लेकिन बाद में नुरुउद्दीन जब ट्यूबवेल चालू करने जा रहा था, तभी पीछे से आकर आरोपितों ने हमला कर दिया।

चेकिंग में एक नाबालिग समेत दो से चाकू जब्त

  • 4 मई को जीआरपी थाना क्षेत्र की ओल्ड रेलवे कालोनी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद शहर पुलिस सतर्क हो गई है।
  • वहीं जीआरपी ने भी स्टेशन परिसर व रेलवे कालोनियों में रात्रि गश्त बढ़ाई गई है।
  • एसपी अमित कुमार के निर्देश पर शहर के चारों थाना क्षेत्रों में रात 8 बजे से 12 बजे तक विशेष चेकिंग पाइंट लगाए जा रहे हैं।
  • पाइंट पर तीन सवारी और संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली जा रही है।
  • मंगलवार रात थाना स्टेशन रोड पुलिस ने दिलबहार चौराहे से बोहरा बाखल निवासी 19 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र अब्बास किरानावाला के पास से धारदार चाकू बरामद किया।
  • रात्रि गश्त के दौरान पोलोग्राउंड के पास कालेज रोड निवासी 17 वर्षीय नाबालिग के पास से भी एक चाकू जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। गश्त व चेकिंग के दौरान दो चाकू जब्त किए गए।

जितेंद्रसिंह जादोन, थाना प्रभारी।