यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रसिद्ध जैन भजन गायक बंधु हिमांशु बुरड़ व लवेश बुरड़ सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस
विवाह के चार माह बाद से उनके पति हिमांशु बुरड़ , जेठ लवेश बुरड, ससुर उम्मेद बुरड व जेठानी लिपिका का व्यवहार उनके प्रति क्रूरतापूर्वक रहा है। सभी ने कई...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 06 Mar 2025 09:03:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Mar 2025 12:32:50 AM (IST)
फोटो-जैन भजन गायक लवेश व हिमांशु बुरड।HighLights
- हिमांशु बुरड़ की पत्नी ने कराई एफआईआर।
- गायक हिमांशु बुरड़ ने कहा आरोप झूठे हैं।
- अन्य को प्रकरण दर्ज कर सूचना-पत्र जारी।
नईदुनिया न्यूज, आलोट। प्रसिद्ध जैन भजन गायक बंधु हिमांशु बुरड़ व लवेश बुरड़ सहित चार आरोपितों के खिलाफ आलोट पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। एफआइआर हिमांशु बुरड की पत्नी श्रुति जैन निवासी आलोट ने कराई है। पुलिस ने श्रुति की रिपोर्ट पर उनके पति आरोपित हिमांशु बुरड़, जेठ लवेश बुरड, ससुर उम्मेद बुरड व जेठानी लिपिका के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की दारा 3 व 4 तथा बीएनएस की धारा 85 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें सूचना-पत्र जारी किया है।
![naidunia_image]()
- जानकारी के अनुसार जगदेवगंज आलोट की रहने वाली श्रुति जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका विवाह नौ फरवरी 2016 को हिमांशु बुरड़ निवासी प्रिफांको कालोनी अन्नापूर्णा रोड इंदौर से हुआ था।
- पिता ने दहेज में 10.50 लाख रुपये, ढाई सौ ग्राम सोना, घरेलू सामान आदि दिया था। वे फ्रेंच भाषा जानती है और इंदौर में फ्रेंच भाषा सिखाने की कोचिंग का कार्य करती आ रही है।
पिता ने प्लाट खरीदकर दिया, मकान बनाने के लिए रुपयों की मांग
- श्रुति ने रिपोर्ट में बताय कि मेरे पिता ने मेरे नाम से ही राऊ (इंदौर) में एक प्लाट खरीदकर दिया था, इसके बाद भी आरोपितों का व्यवहार नहीं सुधरा और वे मकान बनाने के लिए मायके से पचास लाख रुपये लाने की मांग करने लगे।
छोटी बहनें इंदौर में रहती है, जब मारपीट कर घर से मुझे निकालते थे तो मैं बहन के घर चली जाती थी। आरोपितों ने 11 फरवरी 2025 को दिन में में मारपीट कर मुझे घर से बाहर निकाल दिया।
प्रताड़ना से तंग आकर वे 13 फरवरी को मायके आलोट आ गई। एएसआई केएल खेरवा के अनुसार प्रकरण दर्ज होने के बाद श्रुति को लेकर इंदौर गए थे।
वहां से श्रुति का कुछ सामान लेकर आए है। ससुर और जेठानी मिले थे उन्हें कोर्ट में हाजिर होने का सूचना-पत्र दिया है।
साथ ही उनके जेठ एवं पति को भी कोर्ट में हाजिर होने के लिए बताया है। मामले में हिमांशु बुरड ने कहा कि पत्नी ने जो आरोप लगाए है वे झूठे हैं औ्र झूठी रिपोर्ट कराई गई है।