
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : दुर्गा पूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल डॉ. आंबेडकर नगर-रीवा के बीच 01709/01710 साप्ताहिक स्पेशल चलाएगा।
01709 ट्रेन 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक रविवार 9:20 बजे डॉ. आंबेडकर नगर से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
इंदौर, देवास, मक्सी, शुजालपुर और सीहोर में क्रमशः 9:45/9:50, 10:30/10:32, 21:30/11:35, 12:25/12:27 और 1:12/1:14 बजे ठहराव होगा। 01710 ट्रेन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार रात 10:50 बजे रीवा से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:05 बजे डा. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।
वापसी में सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर के समय 10:05/10:07, 11:05/11:07, 11:50/11:55, 1:21/1:23 और 2:15/2:20 हैं। दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदारामनगर सहित ठहराव रहेगा। एलएचबी रेैक में थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी, स्लीपर और सामान्य कोच होंगे।
रतलाम : दुर्गापूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त दबाव को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने 04736/04735 लक्ष्मीबाईनगर (इंदौर)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल के फेरे फिर बढ़ाए हैं। 04736 ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार लक्ष्मीबाईनगर से चलेगी।
वापसी में 04735 ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार श्रीगंगानगर से संचालित होगी। ट्रेन के आगमन-प्रस्थान समय, ठहराव, कोच संरचना, संचालन दिवस और मार्ग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। संचालन पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगा। ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना सहित विस्तृत जानकारी रेलवे पूछताछ वेबसाइट तथा रेलवन ऐप से प्राप्त की जा सकती है। यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी जांचने की अपील की गई है।