
Gothda Mataji Ki Bhavishyavani 2023: रतलाम (नईदुनिया प्रतिनिधि)। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन गुरुवार को जिले के ग्राम गोठड़ा स्थित महिषासुर मर्दिनी गोठड़ा वाली माताजी की भविष्यवाणी सुनने जनसैलाब उमड़ा। पंडा नागूलाल द्वारा की जाने वाली वर्षभर की भविष्यवाणी सुनने दूर-दूर से भक्त उपस्थित हुए।
ने माताजी की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस वर्ष वर्षा खूब होगी। गर्मी से हाल बेहाल हो जाएंगे। चना, गेहूं, लहसुन, प्याज, सोयाबीन, टमाटर, मैथी सभी फसलों का भाव तेज रहेगा, लेकिन सोयाबीन में इल्ली खूब होगी। सोना–चांदी के भाव स्थिर रहेंगे। काली चीजों का भाव भी बहुत रहेगा और काली चीजों पर भार भी रहेगा।
राजनीति में हेराफेरी हो सकती है। माताजी ने बताया कि पूरे वर्षभर में कुल आठ मावठे होंगे। ओलावृष्टि भी खूब होगी। बीमारियां इतनी होंगी कि डाक्टर को भी समझ नहीं आएगा। इन बीमारियों को कम करने के लिए महावीर बजरंगबली का अभिषेक करने का उपाय बताया। जितनी हो सके उतनी गोरक्षा करें, नहीं तो गाय देखने को नहीं मिलेगी।