
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। मुंबई मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव तथा मुंबई–पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन (Mumbai Pune Heavy Rain) व रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने के कारण पश्चिम व मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप मुंबई से प्रस्थान करने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त, रीशिड्यूल, शार्ट टर्मिनेट तथा मार्ग परिवर्तित किया गया है।
सोमवार को 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-जलगांव-मनमाड-पुणे संचालित की गई। इसी प्रकार 12264 हजरत निजामुद्दीन–पुणे दुरंतो एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-पुणे होकर चलाई गई। 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस, 12925 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, 12471 बांद्रा टर्मिनस–श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस निरस्त की गई।
12951 मुंबई सेंट्रल–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12961 मुंबई सेंट्रल–इंदौर अवंतिका एक्सप्रेस, 12903 बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल, 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस रीशेड्यूल की गई।
मुंबई व पुणे क्षेत्र में उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण रेल मंडल से होकर गुजरने वाली अथवा मंडल में आने-जाने वाली कुछ अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल सकती हैं, रीशिड्यूल की जा सकती हैं, शार्ट टर्मिनेट की जा सकती हैं अथवा उनका मार्ग परिवर्तित किया जा सकता है।
ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन एप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।