• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

Indian Railways ने बढ़ाए 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे, रक्षा बंधन पर मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड के यात्रियों को राहत

Indian Railway Special Train: रेलवे ने बताया कि इन विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 08:42:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 08:25:05 AM (IST)
Indian Railways ने बढ़ाए 10 स्पेशल ट्रेनों के फेरे, रक्षा बंधन पर मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तराखंड के यात्रियों को राहत
मध्य प्रदेश से बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र सहित उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों के लिए बढ़ाए गए स्पेशल ट्रेनों के फेरे। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को एक सितंबर तक बढ़ाया
  2. मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर बढ़ाई गई
  3. सूरत-छपरा, उधना-मधुबनी के फेरे भी बढ़ाए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेल मंडल (Indian Railways) ने विशेष किराये पर संचालित 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) के फेरों का विस्तार किया है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल को 29 अगस्त तथा कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को एक सितंबर तक बढ़ाया गया है।

मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल 30 सितंबर और बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल दो अक्टूबर तक चलेगी। इसके अलावा अहमदाबाद-दरभंगा, वडोदरा-गोरखपुर, वडोदरा-मऊ, वलसाड-दानापुर, सूरत-छपरा, उधना-मधुबनी, उधना-हसनपुर तथा प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल ट्रेनों के फेरों में भी सितंबर तक विस्तार किया गया है।

रेलवे ने बताया कि इन विस्तारित फेरों की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। यात्री ट्रेनों के समय, ठहराव और रैक संरचना की जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत पूछताछ वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


ट्रेन और उनके रूट

मुंबई सेंट्रल-कटिहार स्पेशल ट्रेन : मुंबई सेंट्रल से चलकर बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर (भोपाल), बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय और खगरिया के रास्ते कटिहार जंक्शन।

मुंबई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन : मुंबई सेंट्रल से छूटकर यह बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, भरतपुर, अछनेरा, टूंडला, शिकोहबाद, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और जंघई जंक्शन होते हुए बनारस

अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन : अहमदाबाद से रवाना होकर यह छायापुरी (वडोदरा), गोधरा, रतलाम, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ (चारबाग), अयोध्या कैंट, शाहगंज, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के रास्ते दरभंगा जंक्शन।

वडोदरा-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन : वडोदरा जंक्शन से चलकर यह गोधरा, दाहोध, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग (लखनऊ), बाराबंकी, गोंडा और बस्ती के रास्ते गोरखपुर जंक्शन।

वडोदरा-मऊ स्पेशल ट्रेन : वडोदरा से शुरू होकर गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, बयाना, आगरा किला, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर जंक्शन और औंरिहार के रास्ते मऊ जंक्शन।

वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन : वलसाड से रवाना होकर नवसारी, भस्तान (सूरत), भरूच, वडोदरा जंक्शन, रतलाम, कोटा, गुना, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा के रास्ते दानापुर (पटना)।

सूरत-छपरा स्पेशल ट्रेन : सूरत से चलकर उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी और बलिया के रास्ते बिहार के छपरा जंक्शन।

उधना-मधुबनी स्पेशल ट्रेन : सूरत के पास उधना जंक्शन से शुरू होकर भुसावल, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा के रास्ते मधुबनी।

उधना-हसनपुर स्पेशल ट्रेन : उधना से रवाना होकर भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, बरौनी और खगरिया जंक्शन के रास्ते समस्तीपुर जिले के हसनपुर रोड (सकरपुरा)।

प्रतापनगर-लालकुआं स्पेशल ट्रेन : प्रतापनगर (वडोदरा) से रवाना होकर यह ट्रेन वडोदरा जंक्शन, गोधरा, दाहोद, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्ज़तनगर, बहेड़ी और किच्छा के रास्ते लालकुआं जंक्शन (उत्तराखंड)।

यह भी पढ़ें : रेलवे ने 11 स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत