IPL 2025 Auction: युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने वाले रतलाम के क्रिकेटर आशुतोष शर्मा आईपीएल में 3.80 करोड़ में बिके
आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सऊदी अरब के जेद्दा में हुई। सभी टीमों में खिलाड़ियों पर खुलकर पैसा लगाया। पहले दिन ही 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और 72 खिलाड़ियों को खरीदा गया था। इनमें मध्य प्रदेश के रतलाम के क्रिकेटर आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं।
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 08:21:33 AM (IST)
Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 10:25:59 AM (IST)
आशुतोष शर्मा मध्यम क्रम में तेज बल्लेबाजी करते हैं। उनके पिता बीमा अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं और मां गृहिणी है। (फोटो नईदुनिया)HighLights
- पिछले साल किंग्स इलेवन पंजाब से खेले थे
- इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने लगाया है दांव
- मध्यम क्रम के बल्लेबाज हैं आशुतोष शर्मा
नईदुनिया, रतलाम। रतलाम नगर के युवा क्रिकेटर आशुतोष शर्मा ने इस बार आईपीएल ऑक्शन 2025 के लिए ऊंची छलांग लगाई है। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा है।
पिछली बार उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (पीबीकेएस) ने मात्र 20 लाख रुपये में खरीदा था। सोमवार को उनके घर, मोहल्ले व शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने मिठाई बांटकर व आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
बीकॉम तक पढ़ाई, पिता फार्मासिस्ट, मां हाउसवाइफ
- क्रिकेटर आशुतोष शर्मा स्थानीय जवाहर नगर के रहने वाले हैं। उनके पिता श्रीराम बाबू शर्मा बीमा अस्पताल में फार्मासिस्ट व मां हेमलता गृहिणी व बड़े भाई अनिल शर्मा भवन निर्माण का कार्य करते हैं।
- आशुतोष को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक है। बीकॉम तक पढ़ाई करने वाले आशुतोष रेलवे टीम से खेलते हैं। आशुतोष ने मोबाइल पर चर्चा बताया कि वे बहुत खुश हैं।
- 2024 के आईपीएल सीजन में आशुतोष ने पहली बार पीबीकेएस से खेलते हुए 11 मैचों की नौ पारियों में 27 की औसत से 189 रन बनाए थे। इसमें एक अर्द्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 61 रन है। स्ट्राइक रेट 167.25 रही थी।
![naidunia_image]()
आक्रामक खेल ने दिलाई प्रसिद्धि
आशुतोष शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। मध्यक्रम में आकर उन्होंने पिछले सीजन के मैचों में कई आकर्षक शाट लगाए थे। आक्रामक बल्लेबाजी ने ही उन्हें प्रसिद्ध किया है।
युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था
आशुतोष शर्मा ने सवा वर्ष पहले पहले टी-20 फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा था।
तब उन्होंने रांची में आयोजित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में समूह सी में 17 अक्टूबर 2023 को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मैच में रेलवे की टीम से खेलते हुए 11 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
उन्होंने 12 गेंदों में आठ चौके व एक छक्के की मदद से कुल 53 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
![naidunia_image]()