जावरा। जैन सोशल ग्रुप गोल्डन की पारिवारिक सभा कोठारी रिसोर्ट पर ग्रुप अध्यक्ष तपन नाहटा की अध्यक्षता मे संपन्ना हुई। सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी के चित्र पर पुष्पमाला व दीप प्रज्ज्वलित कर सभा प्रारंभ की गई। मंगलाचरण पाठ शालू मेहता ने किया। ग्रुप के मेधावी बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आयोजित डांस प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले ग्रुप के प्रतिभागी बच्चों को मोती की माला व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्रुप के रीजन सचिव राहुल चपड़ोद ने ग्रुप द्वारा किए मानव सेवा व जीवदया के प्रति किए कार्य की सराहना की । उन्होंने कहा कि विशेष रूप से गोल्डन ग्रुप द्वारा वर्षीतप के पारने व कोरोना के समय आक्सीजन की कमी को देखते हुए शासकीय अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर प्रदान करने, लॉकडाउन के समय भोजन के पैकेट वितरण आदि के सेवा कार्य किए। ऐसी सेवा ग्रुप को सदैव गौरवान्वित करती है । ग्रुप से जुड़े नए 6 दंपती सदस्यों को ग्रुप में सदस्य्ता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम संयोजक नीरज मेहता, आशीष चौर.डिया, प्रतीक डूंगरवाल ने भी विचार रखे। नए ग्रुप सदस्यों का ग्रुप द्वारा ग्रुप की पिन और स्मृति चि- द्वारा स्वागत सम्मानित किया गया। मप्र रीजन कमेटी चेयरमैन बनने पर प्रतीक डूंगरवाल का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। तिरंगा कपल ड्रेस थीम एवं स्मार्ट सेल्फी पॉइंट आकर्षण का केंद्र रही।
बचपन की यादें ताजा करने वाले खेल जैसे सितोलिया, गिल्ली-डंडस, जंजीर जैसे पारंपरिक मनोरंजक गेम उत्साह आनंदित करने वाले रहे। कपल गेम का संचालन कृतिका टोनी नाहटा द्वारा किया गया। संचालन प्रियांशी समंद्रीया व आभार महेश शेखावत ने माना। इस मौके पर पीयूष चपड़ोद, जितेंद्र जैन, चिराग रुनवाल, सुमित सकलेचा, संतोष पांचल, चेतन चपड़ोद, रानू मेहता, नितिन रांका, नितिन कोठरी, विपिन धारीवाल, नीलेश ओरा, सयम ओरा, हिमांशु मेहता, विवेक पोखरना, राहुल दख आदि मौजूद रहे।