
कालूखेड़ा। दो वर्ष पहले नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार 9 जुलाई 12 को रात में नवोदय विद्यालय कालूखेड़ा से एक नाबालिग लड़की को आरोपी नाथुला पिता मोहन (18) निवासी गढ़वाखेड़ी बहला-फुसला कर भगा ले गया था। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबीर से मिली सूचना पर पुलिस ने मुंबई के पास घने जंगल में स्थित गांव चिराड़ जिला थाणे से आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 366, 363, 376, 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
आरोपी पर था इनाम : पुलिस कप्तान ने इन फरार आरोपी की गिरफ्तार पर तीन हजार रुपए के इनाम की घोषण थी। कालूखेड़ा पुलिस को इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुरस्कृत किया जाएगा। -निप्र