रतलाम। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोटा-नागदा के मध्य एक जोड़ी मेमू ट्रेन का शुभारंभ बुधवार को कोटा से किया गया। कोटा मंडल के सोगरिया स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल व कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश की उपसि्िथ्त में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ किया गया।
नागदा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद उज्जैन अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा-खाचरौद दिलीपसिंह गुर्जर वीडियो लिंक से शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता सहित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पांच जनवरी को इस ट्रेन का उदघाटन सेवा के रूप में संचालन किया गया। छह जनवरी से इस ट्रेन का नियमित संचालन किया जाएगा।
06616 कोटा-नागदा मेमू स्पेशल ट्रेन सुबह छह बजे कोटा से चलकर 6ः11 बजे ढकनिया तलाव, 6ः20 बजे दाढ़देवी, 6ः28 बजे अलनिया, 6ः38 बजे रावथा रोड, 6ः49 बजे दरा, 6ः59 बजे कंवलपुरा, 7ः06 बजे मोड़क, 7ः16 बजे रामगंज मंडी 7ः26 बजे झालावार रोड, 7ः33 बजे धुआंखेड़ी, 7ः43 बजे भवानी मंडी, 7ः55 बजे कुरलासी, 8ः06 बजे गरोठ, 8ः18 बजे शामगढ़, 8ः32 बजे सुवासरा, 8ः49 बजे चौमहला, 9ः09 बजे थूरिया, 9ः19 बजे विक्रमगढ़ आलोट, 9ः32 बजे लूनी रिछा, 9ः44 बजे महिदपुर रोड, 10ः25 बजे नागदा जंक्शन पहुंचेगी। इसी प्रकार 06615 नागदा-कोटा मेमू स्पेशल ट्रेन दोपहर 2ः25 बजे नागदा जंक्शन से चलकर 2ः41 बजे महिदपुर रोड, 2ः50 बजे लूनी रिछा, 3ः01 बजे विक्रमगढ़ आलोट, 3ः10 बजे थूरिया, 3ः24 बजे चौमहला, 3ः39 बजे सुवासरा, 3ः53 बजे शामगढ़, 4ः04 बजे गरोठ, 4ः13 बजे कुरलासी, 4ः25 बजे भवानी मंडी, 4ः39 बजे धुआंखेड़ी, 4ः48 बजे झालावार रोड, 4ः58 बजे रामगंज मंडी, 5ः09 बजे मोड़क, 5ः16 बजे कंवलपुरा, 5ः29 बजे दरा, 5ः44 बजे रावथा रोड, 5ः56 बजे अलनिया, 6ः07 बजे दाढ़देवी, 6ः18 बजे ढकनिया तलाव, शाम 7ः00 बजे कोटा जंक्शन पहुंचेगी।
गेहलोत ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
आलोट। कोटा से चलकर नागदा की ओर जाने वाली नई मेमू ट्रेन विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन पर पहुंची। यहां पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ड्राइवर तथा गार्ड का सम्मान किया। उसके पश्चात ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर नागदा की ओर रवाना किया।